Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चमोली
  • आपदा से निपटने के लिए विभागों ने मिलकर किया मॉक ड्रिल
  • चमोली

आपदा से निपटने के लिए विभागों ने मिलकर किया मॉक ड्रिल

AltnewsUttarakhand 14/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

चमोली(आरएनएस)।   आपातकाल में व्यवस्थाओं को परखने के लिए शुक्रवार को उप जिलाधिकारी थराली अबरार अहमद के नेतृत्व में थराली में ऑन साइट इमरजेंसी प्लान की मॉक ड्रिल की गई। प्लान के तहत टीम ने निर्धारित समय के अंतर्गत लक्ष्यो को प्राप्त किया। शुक्रवार को तहसील मुख्यालय थराली आईआरएस टीम के सभी सदस्य निर्धारित समय ठीक 9 बजे एकत्रित हुए। जहां उप जिलाधिकारी थराली ने आईआरएस टीम के सदस्यों को इमरजेंसी के दौरान कार्य करने के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इमरजेंसी में धैर्य रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। इस दौरान आयोजित मॉकड्रिल में तहसील परिसर में स्थापित कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि भूकंप के कारण तहसील से 5 किलोमीटर दूर चेपड़ो में भूकंप से दो व्यक्ति घायल हो गए है। इनमे एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। रिस्पांस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। जहां से एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचा गया। घटनास्थल के नजदीक शाहिद भवानी दत्त राजकीय इंटर कॉलेज में राहत एवं बचाव शिविर बनाया गया। जिसमें घटना से प्रभाहित लोगों को राहत दी गई। इस दौरान आईआरएस टीम ने द्वारा राहत सामग्रियों का वितरण किया गया।
इस दौरान थराली के तहसीलदार गिरीश तिवाड़ी, नारायण बगड़ के तहसीलदार दिगंबर सिंह नेगी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी टंकार कौशिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वन निगम मुख्यालय में धरने पर बैठे बॉबी पंवार, कर्मचारियों को समर्थन
Next: सरकारी अनाज का गबन करने के आरोप में राशन विक्रेता पर मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.