Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आयुष्मान योजना के तहत इलाज में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई
  • देहरादून

आयुष्मान योजना के तहत इलाज में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

AltnewsUttarakhand 19/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को भर्ती करने में देरी और गलत इलाज की शिकायतों पर अब अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन की ओर से गुरुवार को यह दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी ने गुरुवार को आईटी पार्क स्थित कार्यालय में योजना से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि आयुष्मान, राज्य स्वास्थ्य योजना से जुड़े मरीजों की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लिया जाना जरूरी है क्योंकि यदि समय पर समाधान नहीं किया गया तो फिर कार्रवाई का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को इस संदर्भ में तत्काल एसओपी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत राज्य में 60 लाख के करीब कार्ड धारक हैं और ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के योजना से जुड़े होने पर इसका कड़ाई से क्रियान्वयन जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को टोल फ्री नंबर, ईमेल, फोन या किसी भी माध्यम से जो भी शिकायत मिलती है उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों के स्वभाव व गंभीरता के अनुसार उनका निस्तारण किया जाए और उसी के अनुसार जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। बैठक में निदेशक प्रशासन डा वीएस टोलिया, अपर निदेशक प्रशासन अतुल जोशी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राहुल का महिमामंडन करना कांग्रेस की मजबूरी, भाजपा की नहीं
Next: नियमितीकरण नियमावली में शामिल किए जाएं उपनल कर्मचारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.