Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नियमितीकरण नियमावली में शामिल किए जाएं उपनल कर्मचारी
  • देहरादून

नियमितीकरण नियमावली में शामिल किए जाएं उपनल कर्मचारी

AltnewsUttarakhand 19/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   ऊर्जा के उपनल कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग तेज हो गई है। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को ज्ञापन सौंप नियमितीकरण नियमावली में उपनल कर्मचारियों को भी शामिल किए जाने की मांग की। सचिवालय में मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंप मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि नियमितीकरण पर पहला हक मौजूदा समय में उपनल कर्मचारियों का है। संयोजक इंसारुल हक ने कहा कि उत्तराखंड में 2003 से संविदा नियुक्ति पर रोक लगी है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि संविदा पर सिर्फ उपनल से ही कर्मचारियों को रखा जाए। इसके बाद राज्य के विभागों में उपनल से ही कर्मचारियों को संविदा पर नियुक्त किया गया। संयोजक विनोद कवि ने कहा कि कार्मिक विभाग के स्तर से नियमितीकरण नियमावली में उपनल कर्मचारियों को शामिल किया जाए। नियमावली तैयार करते समय हाईकोर्ट के स्तर पर उपनल कर्मचारियों को नियमित किए जाने और समान काम का समान वेतन दिए जाने के आदेश का भी ध्यान रखा जाए। जब तक कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाता, उन्हें समान काम का समान वेतन देने की सुविधा दी जाए। महंगाई भत्ता तत्काल बहाल किया जाए। उन्हें कैशलेश इलाज की भी सुविधा दी जाए। क्योंकि ईएसआई की सुविधा से बड़ी संख्या में उपनल कर्मचारी बाहर हो गए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आयुष्मान योजना के तहत इलाज में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई
Next: बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, फायरिंग कर 80 घरों को किया आग के हवाले; गांव में 5 थानों की पुलिस तैनात

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.