Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अभिनेता हेमंत पांडे पिथौरागढ़ में अपने गांव ‘पाभैं’ को बनाएंगे शूटिंग विलेज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

अभिनेता हेमंत पांडे पिथौरागढ़ में अपने गांव ‘पाभैं’ को बनाएंगे शूटिंग विलेज

AltnewsUttarakhand 21/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। जाने-माने अभिनेता हेमंत पांडे पिथौरागढ़ स्थित अपने गांव पाभैं को शूटिंग विलेज बनाने जा रहे हैं। वह कहते हैं कि यह इतना बड़ा कदम है कि, पिछले 25 साल से वह अपने गांव के लिए कुछ करना चाहते थे, उन्हें खुशी है कि जल्द उनका ये सपना भी पूरा होगा। उत्तराखंड सरकार द्वारा फिल्मों की शूटिंग को लेकर दिए जा रहे बेहतर माहौल से हेमंत पांडे बेहद उत्साहित हैं। सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में ‘प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में हेमंत पांडे ने बताया कि यह उनका वो सपना है जिसे पूरा होने का पूरा श्रेय उत्तराखंड सरकार और मुख्यमंत्री को देना चाहते हैं। प्रदेश में शूटिंग का जो बेहतर माहौल बना है ये उसी का परिणाम है। शूटिंग विलेज के लिए सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री का खुले दिल से आभार। सरकार के सहयोग की वजह से ही वह अपनी सोच को मूर्त रुप दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की फिल्म नीति पूरे देश में सबसे अलग है, उन्हें नहीं लगता कि इस कदर सब्सिडी किसी अन्य राज्य में फिल्मकारों को दी जा रही है। यही वजह है कि राज्य में पिछले कुछ समय से लगातार फिल्म, वेबसीरीज, धारावाहिकों आदि की शूटिंग हो रही है। सरकार के इस कदम से फिल्मकारों, तक्नीशियनों और कलाकारों का मनोबल बढ़ा है। राज्य को आगे बढ़ने का जो मौका मिला है, इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूर दृष्टि का भी अहम योगदान रहा। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश में जब से प्रधानमंत्री गए तब से वहां पर देश के हरेक कौने से पर्यटक पहुंचने लगे हैं। उन्होंने बताया कि हिंदी फिल्मों में इस साल उनकी महत्वपूर्ण फिल्म अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम टू जंगल और विक्रम भट्ट की ‘हांटेड-टू आने वाली है। ‘हांटेड-टू 27 सितम्बर को रीलिज होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला के कातिल के करीब पहुंची पुलिस, शीघ्र करेगी खुलासा
Next: बारिश ने थामा उत्तराखंड के जंगलों में आग का कहर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.