Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • अभिनेता हेमंत पाण्डेय ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग का किया समर्थन
  • पिथौरागढ़

अभिनेता हेमंत पाण्डेय ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग का किया समर्थन

AltnewsUttarakhand 11/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़(आरएनएस)। सिने अभिनेता हेमंत पांडे ने अखिल भारतीय समानता मंच की मांगों का समर्थन करते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और एससी-एसटी एक्ट में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। अभिनेता हेमंत पांडे ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मुद्दों को लेकर विभिन्न समुदायों के बीच संबंधों में कटुता बढ़ने की आशंका है। समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। रविवार को सोरगढ़ में अखिल भारतीय समानता मंच की बैठक एडवोकेट अजय बोहरा की अध्यक्षता में हुई।
एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए संगठन की मांगों और भावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। यूजीसी कानून 2026 को वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने और आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांगों को लेकर आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई। इस दौरान दयानंद भट्ट, डीएस भंडारी, एडवोकेट अजय बोहरा, डॉ. नीरज चंद्र जोशी, महिपाल सिंह डोबाल, सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त गोविंद सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर जोशी, राजीव पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नितिन कम्युनिकेशन, यश सनशाइन और रॉयल क्रिकेट क्लब ने दर्ज की जीत
Next: लखनौता चौराहे पर मारपीट और फायरिंग में 10 के खिलाफ मुकदमा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.