Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ी, युवाओं को मिला अतिरिक्त अवसर
  • देहरादून

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ी, युवाओं को मिला अतिरिक्त अवसर

AltnewsUttarakhand 15/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी गई है। यह निर्णय युवाओं की भारी संख्या में रुचि और पंजीकरण में आ रही तेजी को देखते हुए लिया गया है। लैंसडाउन भर्ती निदेशक आर एस पनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे में अधिकतम अभ्यर्थियों को अवसर देने के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाई गई है। आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो चुकी है और अब इच्छुक अभ्यर्थी 25 अप्रैल तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस बार भर्ती प्रक्रिया के तहत जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक और महिला मिलिट्री पुलिस जैसे विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार उम्मीदवारों को एक साथ दो पदों के लिए आवेदन करने की सुविधा भी दी गई है, जिससे उनकी चयन संभावनाएं और अधिक बढ़ जाती हैं। उम्मीदवारों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए सेना ने वेबसाइट पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीईई) का अभ्यास करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है, जिससे अभ्यर्थी परीक्षा से पहले अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकें। भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यदिवसों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सेना भर्ती कार्यालय, लैंसडाउन में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, कार्यालय के दूरभाष नंबर 745684057 पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत औद्योगिक इकाइयों में हुई मॉक ड्रिल
Next: उत्तराखंड में बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, एक सप्ताह तक खुलेगा प्रयाग पोर्टल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.