Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, एक सप्ताह तक खुलेगा प्रयाग पोर्टल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, एक सप्ताह तक खुलेगा प्रयाग पोर्टल

AltnewsUttarakhand 15/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से लंबित बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) और सीआरपी (क्लस्टर रिसोर्स पर्सन) के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आखिरकार गति मिल गई है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में बीआरपी-सीआरपी के कुल 955 रिक्त पदों पर जनपदवार मैरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल को एक बार फिर 15 अप्रैल से एक सप्ताह के लिए खोल दिया गया है, ताकि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में शैक्षणिक योग्यता व कार्य अनुभव संबंधी समस्त जानकारियां अपलोड नहीं की थीं, वे अब पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी अपडेट कर सकें। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर विभाग द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

डॉ. रावत ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में आ रही तकनीकी अड़चनों को दूर करने के लिए कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग से लगातार संवाद किया गया, जिसके फलस्वरूप शासनादेश में आंशिक संशोधन कर प्रक्रिया को फिर से शुरू किया गया है। संशोधित शासनादेश के अनुसार पोर्टल को अद्यतन करने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि चयन प्रक्रिया को शासनादेश के सभी बिंदुओं के अनुरूप पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा सके।

एपीडी समग्र शिक्षा कुलदीप गैरोला ने बताया कि विभाग ने प्रयाग पोर्टल को दोबारा खोलने के लिए सेवायोजन विभाग को पत्र भेज दिया है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर पोर्टल पर लॉगइन कर आवश्यक विवरणों को अपडेट करें, जिससे उनकी पात्रता सुनिश्चित की जा सके और समयबद्ध ढंग से मेरिट सूची तैयार की जा सके।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है और सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर इसे दो सप्ताह के भीतर संपन्न करा लिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ी, युवाओं को मिला अतिरिक्त अवसर
Next: गाड़ियों को टक्कर मारने वाले चालक के खिलाफ मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.