Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चमोली
  • अग्रिम चौकियों में जवानों से मिले सेना प्रमुख, ज्योतिर्मठ में कम्युनिटी रेडियो स्टेशन का किया शुभारंभ
  • चमोली

अग्रिम चौकियों में जवानों से मिले सेना प्रमुख, ज्योतिर्मठ में कम्युनिटी रेडियो स्टेशन का किया शुभारंभ

AltnewsUttarakhand 08/06/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

चमोली। सेना अध्यक्ष ने कम्युनिटी रेडियो स्टेशन के पाॅडकास्ट में कहा कि आइबेक्स सिर्फ एक रेडियो स्टेशन नहीं है बल्कि युवाओं की आवाज को बढ़ने के लिए एक सशक्त माध्यम है।
ज्योतिर्मठ में पहले कम्युनिटी रेडियो स्टेशन आइबेक्स तराना, 88.4 एफएम का थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को उद्घाटन किया। उन्होंने गढ़वाल क्षेत्र की अग्रिम चौकियों का भी दौरा किया। उन्होंने जवानों से बातचीत करते हुए हौसलाआफजाई की और उनके समर्पण की सराहना कर सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया।
सेना अध्यक्ष ने कम्युनिटी रेडियो स्टेशन के पाॅडकास्ट में कहा कि आइबेक्स सिर्फ एक रेडियो स्टेशन नहीं है बल्कि युवाओं की आवाज को बढ़ने के लिए एक सशक्त माध्यम है। यह समुदाय को एक साथ लाएगा, स्थानीय प्रतिभा को आगे बढ़ने में मदद करेगा और लोगों को उनकी संस्कृति से जोड़ेगा।
कहा कि इसका उद्देश्य स्थानीय अभिव्यक्ति, ज्ञान साझा करने और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करना है। प्रसारण में स्थानीय विषय वस्तु, शिक्षा, पर्यावरण, मौसम, मनोरंजन, रोजगार, आपदा तैयारी, पर्यटन, स्वास्थ्य और पारंपरिक कला जैसे विषय शामिल रहेंगे। सेना प्रमुख ने कुछ पूर्व सैनिकों को राष्ट्र निर्माण और समाज की बेहतरी के लिए किए गए उनके उत्कृष्ट योगदान पर वेटरंस अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 30 जून तक सभी बूथों पर नियुक्त करने होंगे बूथ लेवल एजेंट: धस्‍माना
Next: श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.