Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश

AltnewsUttarakhand 04/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  नगर से सटे फलसीमा गांव की बुजुर्ग महिला भागीरथी देवी की जमीन के फर्जी रजिस्ट्री मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाराम ने कोतवाली अल्मोड़ा को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। भागीरथी देवी का आरोप है कि 20 अगस्त 2022 को उनके नाम से कूटरचित तरीके से जमीन का बैनामा कर दिया गया, जबकि उस दिन वे रजिस्ट्रार कार्यालय गई ही नहीं थीं। आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों का दुरुपयोग कर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया। इस मामले में दिल्ली निवासी अविनाश यादव ने 35 रजिस्ट्रियों के माध्यम से 72 नाली जमीन खरीदी, जिससे ग्रामीणों में भारी असंतोष रहा। पहले भी इस प्रकरण पर विरोध प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे। पीड़िता ने 31 मई 2022 को कोतवाली अल्मोड़ा में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामला नहीं दर्ज किया। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में 156(3) के तहत एफआईआर दर्ज कराने की प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर अदालत ने आदेश जारी किया। उधर, अविनाश यादव ने स्वयं की गई रजिस्ट्री को भूलवश हुआ बताते हुए उसे निरस्त करने का मुकदमा सिविल जज सीनियर डिवीजन अल्मोड़ा के न्यायालय में दायर किया है। भागीरथी देवी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए कड़ा विरोध किया है। पीड़िता की ओर से एडवोकेट पी.सी. तिवारी ने पैरवी की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कपड़े के बैग में छुपाकर ले जाया जा रहा 2.48 लाख का गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Next: महिलाओं के लिए एसएसबी ने लगाया प्रशिक्षण शिविर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.