Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: 10 वर्ष से अधिक पुराने आधार अपडेट करने को बनाएं व्यवस्था: जिलाधिकारी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: 10 वर्ष से अधिक पुराने आधार अपडेट करने को बनाएं व्यवस्था: जिलाधिकारी

AltnewsUttarakhand 03/12/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में आयोजित की गई।
इस दौरान आधार केंद्र रहित क्षेत्रों को सम्मिलित करते हुए अतिरिक्त आधार पंजीकरण एवं अद्यावधिक आधार केंद्र संचालन एवं विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन व्यक्तियों के आधार बने 10 वर्ष पूर्ण हो गए हों, उनके आधार अपडेट करवाने के लिए उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी बीसीसी बैठकों में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं तथा आधार अपडेट के लिए व्यवस्था बनाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में सभी उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा बाल विकास अधिकारी जनप्रतिनिधियों को सम्मिलित करते हुए बैठक करें तथा विभिन्न क्षेत्रों में लगने वाले बहुउद्देशीय शिविरों में भी इसके प्रति लोगों को जागरूक करें।
बैठक में यू0आई0डी0ए0आई0 तथा ई गवर्नेंस के माध्यम से जनपद/तहसील/ब्लॉक स्तर पर आधार सेवा केंद्र को स्थापित करने के बारे में भी चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने बैंकों, पोस्ट ऑफिस, शिक्षा विभाग तथा बाल विकास विभाग के माध्यम से स्थापित की गई आधार पंजीकरण व्यवस्था में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली तथा कहा कि सभी समस्याओं को यूआईडीएआई से समन्वय स्थापित कर निस्तारण करें तथा समस्याओं से संबंधित सुझाव भी रखें। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के अंतर्गत कार्यरत सभी आधार ऑपरेटरों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि 0-5 वर्ष तक के बच्चों के आधार पंजीकरण हेतु सभी उपजिलाधिकारी उन क्षेत्रों की सूची भेजें जहां आधार कैंप लगाना आवश्यक है तथा रोस्टर के अनुसार इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से आधार कैंप लगाना सुनिश्चित करें। इसके लिए बीडीओ एवं सीडीपीओ को आधार कैंप का रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी सीएस मर्ताेलिया, यूआईडीएआई के सहायक प्रबंधक शुभम त्यागी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 06 दिसम्बर से 15 दिसंबर तक सुरक्षा जवानों की भर्ती आयोजित
Next: अल्मोड़ा: नाबालिग कर रहा था दोपहिया में रैश ड्राइविंग, अभिभावक का 25000 का कोर्ट चालान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.