Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एलआर साह रोड पर शाम को लग रहा जाम, नहीं हो रहा समाधान
  • अल्मोड़ा

एलआर साह रोड पर शाम को लग रहा जाम, नहीं हो रहा समाधान

AltnewsUttarakhand 30/06/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर के एलआर साह रोड पर आजकल रात के समय जाम लग रहा है। जाम से स्थानीय लोग, पर्यटक एवं आम जनता को दिक्कतें हो रही है। नगर की एलआर साह रोड पर रात के समय जाम लगना रोज की बात हो गई है। दिन भर यह मार्ग वन वे रहता है लेकिन रात आठ बजे बाद इस मार्ग पर दोनों तरफ आवाजाही शुरू हो जाती है। दिन में एलआर साह रोड से चौपहिया वाहन नगर क्षेत्र में एनटीडी से प्रवेश कर सकते हैं और यह मार्ग चौपहिया वाहनों के लिए सुबह आठ से सायं साढ़े आठ बजे तक वन वे है। सायं साढ़े आठ बजे बाद जब यह मार्ग खुल जाता है तो यहाँ से एनटीडी को जाने वाले वाहनों की कतार लग जाती है। दूरी कम होने के चलते कई वाहन चालक वन वे समाप्त होने की प्रतीक्षा करते हैं और इसी मार्ग से जाना पसंद करते हैं। पर्यटक सीजन के चलते शहर में वाहनों का दबाव भी बढ़ा है। एलआर साह रोड संकरी है और किनारे पर दो पहिया वाहन भी पार्क किए हुए रहते हैं जिससे दोनों तरफ चौपहिया वाहन आ गए तो पास लेने को जगह नहीं मिल पाती और जाम लग जाता है। जाम लगने से राह चलने वाले राहगीर और आम जनता को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है यदि कभी आपात स्थिति हुई तो उसमें एम्बुलेंस, फायर की गाड़ियों को आने जाने की जगह नहीं मिली तो किसी भी प्रकार की हानि हो सकती है। पुलिस प्रशासन को इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए जिससे आने जाने वालों को दिक्कत न हो और समस्या का समाधान हो सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड शासन ने 36 IAS और PCS के किए तबादले
Next: पंजाब सरकार का बेटियों को तोहफा, दूसरी बच्ची के जन्म पर लाभार्थी महिला को दिए जाएंगे 6000 रुपए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.