Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: बारिश बनी आफत; घरों में घुसा कीचड़, मलवा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: बारिश बनी आफत; घरों में घुसा कीचड़, मलवा

AltnewsUttarakhand 11/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। शनिवार तड़के हुई बारिश से लोगों की जान आफत में आ गई। तेज बारिश से नगर के कई मोहल्लों में लोगों के घरों में पानी, कीचड़, मलवा घुस गया। बारिश से शनिवार सुबह रानीधारा मार्ग, रैलापाली वार्ड के न्यू इंदिरा कॉलोनी में डर और दहशत का माहौल बना रहा। नगर की सड़कें मलबे से पटी रही। जहाँ रानीधारा मार्ग से पानी, कीचड़ घरों में घुस गया वहीं रैलापाली में ठुलकुड़ा गधेरा चोक होने से बारिश का पानी करीब आधा दर्जन लोगों के घर और आंगन में घुस गया। तड़के घर में मलबा, प्लास्टिक की बोतलें और कूड़ा घुसने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि ठुलकुड़ा गधेरे में कैंट, सर्किट हाउस, होली-डे-होम, स्टेडियम और जवाहर कॉलोनी का गन्दा पानी बहता है। भारी मलवा आने से पेयजल लाइन टूट गयी है और घर का आंगन बर्बाद हो गया। बिशन सिंह राणा, प्रकाश सिंह बिष्ट, रमुली देवी सहित अन्य लोगों के आंगन में भी भारी मात्रा में मलबा घुस गया। प्रभावित लोगों ने ठुलकुड़ा गधेरे को दुरूस्त करने की मांग की है। कहना है कि गधेरे को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो मानसून में समस्या भयानक रूप ले सकती है। रानीधारा में भी सीवर लाइन का कार्य चल रहा है जिसके बाद सड़क से कचरा लोगों के घरों में घुस गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक बारिश में ये हाल है तो आगामी बारिश के सीजन में क्या हाल होगा। शासन प्रशासन को अभी से व्यवस्था दुरुस्त करनी होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आपदा प्रभावितों के घरों से मलबा हटाने का काम जारी
Next: हरिद्वार में रात को बिजली की ट्रिपिंग शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.