Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौमास फुहार कार्यक्रम का समापन, मुख्य अतिथि के रूप में रहे बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

चौमास फुहार कार्यक्रम का समापन, मुख्य अतिथि के रूप में रहे बिट्टू कर्नाटक

AltnewsUttarakhand 18/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। फ्लाइंग हिमालयन मोनाल स्टूडियो द्वारा आयोजित दो दिवसीय चौमास फुहार कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिट्टू कर्नाटक पूर्व दर्जा राज्य मंत्री, अति विशिष्ट अतिथि अनिल बिष्ट सीओ आईटीबीपी, विशिष्ट अतिथि दीवान कनवाल लोक गायक उत्तराखंड अल्मोड़ा, हर्षवर्धन साह वरिष्ठ अधिवक्ता अल्मोड़ा, आलोक वर्मा वरिष्ठ रंगकर्मी अल्मोड़ा, रंजीता साह प्रधानाचार्या मिनर्वा रेज चिल्ड्रेन एकेडमी, अभिजीत भट्ट सुमंगलम, संजय वर्मा (टैनी), हरीश कनवाल, डॉ. जे सी दुर्गापाल रेडक्रॉस थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व स्यूनराकोट महिला समिति द्वारा शकुन आखर गाकर हुआ। चौमास फुहार की आयोजक टीम ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में अंकित डांसर व अंशु के डांस ने दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी, गोपा नयाल की टीम द्वारा लोकगीत में नृत्य प्रतुस्त किया गया, दुर्गा समिति द्वारा झोड़ा प्रस्तुत किया गया। दो दिवसीय चौमास फुहार कार्यक्रम में नृत्य प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता व मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न हुई। सभी प्रतिभागी बच्चों ने अपने गायन और नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया। आर्ट गैलरी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में अध्यापक व सीबीसी के कल्याण मनकोटी व अल्मोड़ा के प्रसिद्ध लेखक मधु मेहरा उपस्थित थे। कार्यक्रम में जयमित्र सिंह बिष्ट ने अल्मोड़ा एक यात्रा स्लाइड शो का आयोजन किया, जिसे प्रसिद्ध छायाकार अमित साह की स्मृति में समर्पित किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के आयोजक फिल्ममेकर समर बेलवाल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों और पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आरसीएम मॉल के रविशंकर बर्थवाल, सुमंगलम के अभिजीत भट्ट, मिनर्वा, रेज चिल्ड्रेन एकेडमी, प्रमोद रावत एफएसएसआई विभाग का विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, नीरज पांगती, प्रेम, अंकिता रानी (इवाना), मनीष कुमार, भावना पांडे, अजय कुमार, वैभव जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिव्या जोशी ने किया। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि बिट्टू कर्नाटक ने अपनी बात रखी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान
Next: बिना पुलिस सत्यापन रह रहे 06 व्यक्ति गिरफ्तार, मकान मालिक का 10 हजार का चालान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.