Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में सड़कों हेतु धन स्वीकृत कराने पर भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने किया विधानसभा उपाध्यक्ष का आभार व्यक्त
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में सड़कों हेतु धन स्वीकृत कराने पर भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने किया विधानसभा उपाध्यक्ष का आभार व्यक्त

AltnewsUttarakhand 10/06/2021
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा नगर की सीवर योजना की डीपीआर स्वीकृत होने तथा नगर में वर्षों से लंबित ट्रक स्टैंड के लिए पहली किश्त के रूप में 4 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कराने, गैस गोदाम रोड में मुख्यमंत्री घोषणा से धन स्वीकृत कराने तथा नगर क्षेत्र से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से लंबित सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराने तथा टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कराने के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी ने कहा कि अपने कार्यकाल में विधानसभा उपाध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांवों को सड़कों से जोड़ने का अभियान प्रारंभ कर ऐतिहासिक कार्य किया है जिसके अंतर्गत करबला से माल गांव रोड, दामूधारा से सरसों रोड, बलटा, बिंतोला रोड, पपर शैली भल्यूडा रोड, तिवारी खान मा्ट रोड, चोमू कलसीमा रोड, स्याही देवी शीतला खेत रोड, सल्ला भटकोट सुपना सैल्यूडी रोड, नौगांव कनारीछीना रोड, जमरानी बैंड बेलवाल गांव रोड, चितई से पेटशाल नयी रोड, मंगलता त्रिनेली रोड, टाटिक तल्ली तोली रोड सहित अनेक सड़कों हेतु धन स्वीकृत कराने का कार्य किया है जोकि ऐतिहासिक उपलब्धि है। शहर की छतिग्रस्त रानीधारा रोड के सुधारीकरण के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष को अवगत कराया गया, जिस पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने बताया कि रानीधारा रोड के सुधारीकरण के लिए लोक निर्माण को निर्देश दे दिए हैं शीघ्र ही धन आवंटन हो जाएगा तथा कार्य प्रारंभ होगा, साथ ही उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों को एल आर रोड में डामरीकरण के निर्देश दिए गए हैं यह कार्य एक सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: आज आए 23 नए मामले
Next: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने निर्धन महिलाओं को वितरित किये चैक, जन-समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.