Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा का हुआ स्वागत, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान को बताया प्राथमिकता
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा का हुआ स्वागत, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान को बताया प्राथमिकता

AltnewsUttarakhand 11/11/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने पार्टी कार्यालय पाताल देवी में विधिवत जिलाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्यभार ग्रहण करवाया। मौके पर पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत का कार्यक्रम भी रखा गया। जागेश्वर, सोमेश्वर व अल्मोड़ा विधानसभा से पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व पुष्पगुच्छ देकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि उन्होंने अपने 3 वर्ष का कार्यकाल सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा किया है, इस दौरान दो कोरोना के भी दौर आए और इस दौर में भी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य किए गए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन की मजबूती व कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को बनाए रखने की होगी तथा निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पार्टी में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता अनुशासन है, कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर उचित मंच पर अपनी बात को पार्टी के समक्ष रखें ताकि उनका समाधान किया जा सके। उन्होंने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय संगठन व प्रदेश संगठन का आभार जताया। बैठक को जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल आदि ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री महेश नयाल ने किया। बैठक में कुंदन लटवाल, ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगड़वाल, नरेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, दर्शन रावत, चंदन सिंह मेहरा, अरविंद बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, हरीश कनवाल, धर्मवीर आर्य, राजा खान, विनीत बिष्ट, राधिका जोशी, किरण पन्त, अजय वर्मा, सुनील जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह, देवेंद्र सत्यपाल, मनोज जोशी, संजय साह, अमित साह, राजेंद्र बिष्ट, जगत भट्ट, मनीष जोशी, पीयूष कुमार, संदीप श्रीवास्तव, देवाशीष नेगी, नमन गुरुरानी, हिमाल शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में तैनात अपर निदेशक सस्पेंड, शासन ने जारी किए आदेश
Next: अल्मोड़ा: स्कूल-कॉलेजों में गश्त लगाकर छात्राओं में सुरक्षा की भावना जगा रही पुलिस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.