Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ऐतिहासिक बग्वाली मेले में दिखी कुमाऊं की गौरवशाली परंपरा
  • अल्मोड़ा

ऐतिहासिक बग्वाली मेले में दिखी कुमाऊं की गौरवशाली परंपरा

AltnewsUttarakhand 28/10/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: द्वाराहाट विकासखण्ड के ऐतिहासिक बग्वालीपोखर में पौराणिक बग्वाई कौतिक (बग्वाली मेला) में देवभूमि की गौरवशाली परंपरा का दीदार हुआ। पौराणिक बग्वाई कौतिक का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट और विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला ने रीबन काट कर कार्यक्रम का उद्धघाटन किया। मंच पर कलाकारों ने लोक में रचे बसे गीतों पर थिरक पर्वतीय संस्कृति से रूबरू कराया, वहीं माटी से जुड़े रहने का संदेश भी दिया। लोकगायकों ने फन का जादू बिखेर देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। इधर, दोपहर बाद बग्वालीपोखर की वादियां हुड़की घमक व ढोल की थाप सहित गीतों से गूंजती रही। आपको बता दें कि अल्मोड़ा जिले का सांस्कृतिक इतिहास रहा है। जिले के ग्रामीण अंचल में आज भी कई परंपराएं कायम हैं। वही द्वाराहाट के बग्वालीपोखर में आज दीपावली के बाद भैय्या दूज पर होने वाली ऐसी ही एक परंपरा आज भी कायम है। यहां दीपावली के दौरान होने वाले भय्या दूज जिसे कुमाऊं में बग्वाल या बग्वाली भी कहा जाता है इसके अवसर पर मेले का आयोजन होता आ रहा है। कहा यह भी जाता है कि कभी यहां पोखर तालाब था जहां जल बग्वाल खेली जाती थी और तब से ही इसका नाम भी बग्वाली पोखर हो गया। जनश्रुतियों के अनुसार पांडवों ने अज्ञात वास के समय यहां कुछ समय बिताया था। यह भी कहा जाता है कि आसपास के लोग दीपावली के बाद बग्वाल के दिन जल बग्वाल यानि परंपरागत जल युद्ध भी करते थे, इसमें जीतने वाला धड़ा क्षेत्र में कर वसूली करता था। एक बार इस परंपरा को निभाने में कई लोगों की जान चली गई। तब से इस पोखर यानि तालाब को ढक दिया गया और इसने एक मैदान का रूप ले लिया। हालांकि इससे जुड़े भंडर गांव के थोकदार आज भी यहां ओड़ा भेंटने की रस्म अदायगी करते हैं। इस बार पौराणिक पोखर स्थल में निर्माण कार्य चलने के कारण मेला भमका नौला क्षेत्र में लगाया गया। आज के इस कार्यक्रम में कपकोट विधायक सुरेश सिंह गढ़िया, पलायन आयोग के सदस्य अनिल शाही मौजूद रहे।
(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बैल के हमले में पिता की मौत, पुत्र घायल
Next: नाबालिग द्वारा बोलेरो वाहन चलाने पर वाहन सीज, मेले में शराब पीकर उत्पात मचा रहे 03 व्यक्ति गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.