Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र की बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र की बैठक आयोजित

AltnewsUttarakhand 17/11/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में आज नवीन कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र की बैठक आयोजित की गई। जनपद में पंजीकृत उद्यम इकाइयों एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति तथा विशेष एकीकृत औद्योगिक प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत आने वाले उद्यमियों के ब्याज उपादान के दावों, विद्युत उपादान दावों, पूंजी निवेश सहायता दावों एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों को पंजीकरण के समय सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होने कहा कि यदि आवेदनों के पंजीकरण में कोई त्रुटि हो, तो ऐसे सभी प्रकरणों को निस्तारण करने के लिए विशेष रूप से कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस कारण के आवेदनों को निरस्त न किया जाए। उन्होंने संबंधित उद्यमियों को भी कहा कि ब्याज उपादान एवं विद्युत उपादान के दावों को ससमय प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि विभाग एवं बैंक आपस में तालमेल बनाकर कार्य करें। साथ ही कहा कि लंबित प्रकरणों का आपसी समन्वय के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र मीरा बोरा ने बताया कि पूर्व में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन में एमएसएमई नीति 2015 (यथा संशोधित 2020) के अंतर्गत 17 इकाइयों के ब्याज उपादान दावे एवं चार इकाइयों के विद्युत उपादान दावे तथा एक इकाई का राज्य पूंजी निवेश उपादान स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त के सापेक्ष निदेशालय देहरादून से बजट की मांग भी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि विशेष एकीकृत औद्योगिक प्रोत्साहन नीति 2008 (यथा संशोधित 2011) के अंतर्गत 2 इकाइयों के ब्याज उपादान तथा एक इकाई का विद्युत उपादान स्वीकृत किया गया है जिसके बजट की मांग भी कर ली गई है।
इस दौरान जनपद स्तरीय पुरस्कार योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी ने हस्तकला, हथकरघा तथा लघु उद्यमी के उत्पादों का भी अवलोकन किया। जिसमें हथकरघा में प्रथम पुरस्कार लक्ष्मण सिंह, द्वितीय पुरस्कार विवेक सिंह बिष्ट को मिला। हस्तकला में प्रथम पुरस्कार नवीन चंद्र टम्टा तथा द्वितीय पुरस्कार मुन्नी देवी को मिला। लघु उद्यमी में प्रथम पुरस्कार आलोक बिष्ट को तथा द्वितीय पुरस्कार रमेश नाथ को दिया गया। प्रथम पुरस्कार विजेता को 6000 रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार विजेता को 4000 रुपए की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाएगी। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी हेमेंद्र गंगवार समेत अन्य अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना ट्रक ड्राइवर को पड़ गया भारी, डीएल निरस्त और 5 हजार का हुआ चालान
Next: अल्मोड़ा : 21 नवम्बर से 01 दिसंबर तक जिला खेल महाकुम्भ होगा आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.