Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जिले चिकित्सालय में मरीजों को नहीं मिल रही सुविधाएं
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले चिकित्सालय में मरीजों को नहीं मिल रही सुविधाएं

AltnewsUttarakhand 13/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। इन दिनों जिले की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के मरीजों का हाल बुरा है, वहीं विद्युत की नियमित उपलब्धता न होने से चिकित्सालय के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सालय में पर्याप्त कैपेसिटी का जनरेटर उपलब्ध नहीं है, यहां पर 125 kVA का जनरेटर लगा हुआ है जो कि पर्याप्त नहीं है। जनरेटर की बिजली होने पर भी एक्सरे मशीन काम नहीं करती है जिसकी क्षमता 160 kVA है। एक्सरे मशीन को अस्पताल में लगे जनरेटर से चलाया नही जा सकता है। गुरुवार को भी अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय के मरीजों को इन्हीं परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने इस समस्या को विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया जिसके फलस्वरूप विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गयी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुराने कलक्ट्रेट भवन के पास लाइन में खराबी आयी है जिसके बाद लाइन दुरुस्त की गई। इसके बाद लोगों के एक्सरे तथा दूसरे टैस्ट हुए। इस बीच अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कुसुमलता को भी घटना की जानकारी दी गयी तथा साथ ही साथ चिकित्सालय परिसर में तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट व गुटखा थूकने पर जुर्माना लगाने का अनुरोध किया। संजय पांडे ने कहा कि चिकित्सालय एक मंदिर है हम सब को मिलकर स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों व उसके आसपास के क्षेत्रों को तम्बाकू मुक्त करने की सरकारी पहल का स्वागत करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने कहा कि चिकित्सालयों मे भी इस नियम का पालन होना चाहिये। संजय पांडे ने बताया कि अल्मोड़ा जिले चकित्सालय मेंबेहोश करने की कोई भी मशीन की सुविधा उपलब्ध नहीं है जिसके कारण गले का जटिल ऑपरेशन जिला अस्पताल में अभी नहीं किया जा सकता है। सुविधा नहीं होने के चलते मरीज को रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल में सेनेटाइजर मशीन भी खराब है जिससे वार्ड में भर्ती मरीजों को इसका लाभ नही मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सैलजा ने फोन पर बताया कि नए जनरेटर, व अन्य उपकरणों की खरीद के लिये मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात करेंगी कि वे जिलाधिकारी से इस संबंध में बात कर इस पर त्वरित कार्यवाही करें। इस पर संजय पांडे द्वारा चिकित्सा निदेशक का पूरे अल्मोड़ा की जनता की ओर से आभार प्रकट किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हिन्दू सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार
Next: एटीएम क्लोनिंग कर लोगों को लूटने वाला पुलिस ने दबोचा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.