Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा के तीन उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसएसपी ने कंधे पर तीसरा स्टार लगाकर दी बधाई
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के तीन उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसएसपी ने कंधे पर तीसरा स्टार लगाकर दी बधाई

AltnewsUttarakhand 31/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद के तीन उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। शनिवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने तीनों अधिकारियों के कंधे पर तीसरा स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस मुख्यालय देहरादून से जारी आदेश के तहत 2008-09 बैच के उपनिरीक्षक भुवन चंद्र जोशी (प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा), सुशील कुमार (थानाध्यक्ष भतरौजखान) और देवेंद्र सिंह नेगी (प्रभारी चौकी एनटीडी) को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। एसएसपी ने तीनों नवपदोन्नत निरीक्षकों को कंधे पर तीसरा स्टार लगाकर पुलिस विभाग में उनके बढ़ते दायित्वों की ओर संकेत किया और ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा व जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पुलिस विभाग की सेवा के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रतीक भी है। एसएसपी ने उम्मीद जताई कि पदोन्नत अधिकारी नई जिम्मेदारियों को भी उसी निष्ठा से निभाएंगे, जिस समर्पण से वे अब तक सेवा करते आए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्री-प्रेपरेटरी स्कूल की आड़ में अवैध हॉस्टल, मानसिक रूप से असक्षम बच्चों के यौन शोषण का मामला उजागर
Next: अल्मोड़ा: उन्नीस साल से फरार मफरूर हरियाणा निवासी पिथौरागढ़ से गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.