Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा के ध्रुव ने इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में जीता ब्रॉन्ज
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के ध्रुव ने इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में जीता ब्रॉन्ज

AltnewsUttarakhand 12/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर के पांडेखोला निवासी ध्रुव रावत ने 5 से 10 नवंबर तक हैदराबाद में आयोजित एनडीएमसी तेलंगाना इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट में पदक जीता है। उन्होंने पुरुष डबल्स में असम के अपने जोड़ीदार सूरज ग्वाला के साथ जोड़ी बनाते हुए कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड तथा अपने गृह जनपद अल्मोडा को गौरवान्वित किया है। जानकारी देते हुए उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि ध्रुव ने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेलते हुए प्री क्वार्टर फाइनल मैच में अपने देश के ही चयनित जोशी और मयंक राणा की जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान बनाया फिर क्वार्टर फाइनल में एक बार फिर भारत के ही नितिन एचवी और वैंकटा हर्षवर्धन रवि राम रेड्डी की जोड़ी को पराजित किया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उन्हें एक कड़े मुकाबले में भारत के ही एम आर अर्जुन और विष्णु वर्धन गौड़ की जोड़ी से पराजित होना पड़ा और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। ध्रुव रावत वर्तमान में राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र गुवाहाटी आसाम में ट्रेनिंग ले रहे हैं और इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैट्रन पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अध्यक्ष डाक्टर अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार, कोच डीके सेन सहित उनके माता-पिता और उत्तराखंड बैडमिंटन संघ तथा अल्मोड़ा बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारियों सदस्यों और खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मानव वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु लगाई गई सोलर लाइट
Next: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम सिंह धौनी को पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.