Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा नगर में स्वच्छ पेयजल की सुचारु आपूर्ति और पेयजल संकट दूर करने की मांग
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर में स्वच्छ पेयजल की सुचारु आपूर्ति और पेयजल संकट दूर करने की मांग

AltnewsUttarakhand 27/05/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने शुक्रवार, 27 मई को जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता के.एस. खाती से उनके कार्यालय में मुलाकात की व उन्हें पेयजल से संबंधित जनसमस्याओं से अवगत कराया, साथ ही कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अल्मोड़ा में थपलिया, तल्ला थपलिया, विवेकानंद पूरी, न्यू कॉलोनी, धारानौला, दुगालखोला में इन दिनों पेयजल संकट व्याप्त है, राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रूपये खर्च किये जाने के बावजूद पेयजल संकट में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

श्री पांडे ने कहा अल्मोड़ा नगर में पेयजल वितरण में अलग अलग व्यवस्था है इसका कही कोई समय निर्धारित नहीं है कही पर 45 मिनट खुलता है जब कि कहीं कहीं 2 से 3 घंटे भी खुलता है,अतः जनहित को ध्यान में रखते हुए पानी के वितरण का एक निर्धारित समय किया जाय। पेयजल की पाइप लाइनों में कई जगह लीकेज है इसे चेक कर के लीकेज की समस्या का समाधान कराया जाय। पेयजल लाइनें बरसात में नालियों को अवरुद्ध करती हैं इन्हें नालियों से हटाया जाय, नालियों में सीवर के बीच में बिछाई गयी पाइप लाइनों में नालियों का गन्दा पानी व कीटाणु प्रवेश कर जाते है इन्हें नालियों से हटाया जाय।

चालू लाइन में टुल्लू पम्प लगाने वालों पर कठोर क़ानूनी कार्यवाही की जाय। संजय पांडे ने कहा कि रोस्टर के अनुसार पेयजल वितरण किया जाय यदि कतिपय कारणों से पेयजल आपूर्ति के समय में परिवर्तन होता है या बाधित होने की संभावना है तो इसकी पूर्व सुचना विभिन्न समाचारपत्रों व आकाशवाणी केंद्र के माध्यम से उपभोक्ताओं को दी जाय, ताकि वे अपने समय का सदुपयोग कर सकें। पेयजल बिल का आधार नगर पालिका के भवन कर के आधार पर नहीं बल्कि उपभोक्ता के खर्च के अनुसार मीटर की रीडिंग के अनुसार किया जाय।

इस पर अधीक्षण अभियंता द्वारा बताया गया कि जल संस्थान अल्मोड़ा द्वारा अपने उपभोक्ताओं को बल्क एस.एम.एस. की सेवा प्रदान की जा रही है, जिसके माध्यम से इन्हें पेयजल व्यवस्था बाधित या सुचारू होने की सूचना मिलेगी, इसके लिए जल संस्थान के चौघानपाटा स्थित कार्यालय में जाकर या कंट्रोल रूम 05962231356 पर कॉल करके अपना नम्बर लिंक करवा सकते हैं, उन्होंने अपने सभी उपभोक्ताओं से ये अपील की है कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिये सभी उपभोक्ता अपने नम्बर को उपलब्ध करवाने का कष्ट करें, ताकि पेयजल से सम्बंधित सभी सूचना लोगों तक पहुँच सके, साथ ही यह भी बताया कि जल संस्थान हमेशा अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिये प्रतिबद्ध है इन्होंने माना कि दुगालखोला और खत्याड़ी में कुछ पेयजल समस्या है जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। पानी की समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता से वार्तालाप करने वरिष्ठ समाज सेवी देव सिंह भी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेन्ट एवं कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत हुए क्रिकेट मैच
Next: रानीधारा मार्ग में दीवार निर्माण कार्य शुरू होने पर सभासद ने जताया आभार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.