Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा की गार्गी बिष्ट का रिजर्व बैंक आफ इण्डिया में ग्रेड बी अधिकारी के लिए हुआ चयन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की गार्गी बिष्ट का रिजर्व बैंक आफ इण्डिया में ग्रेड बी अधिकारी के लिए हुआ चयन

AltnewsUttarakhand 25/10/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा निवासी डा. जयदीप कुमार बिष्ट की पुत्री कु. गार्गी विष्ट का चयन 2022 हेतु रिजर्व बैंक आफ इण्डिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा ग्रेड बी अधिकारी में हो गया है। इस वर्ष इसकी मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के उपरान्त लगभग 235 विद्यार्थी चयनित हुए हैं, जिनमें से गार्गी बिष्ट भी एक है। गार्गी बिष्ट की प्रारम्भिक शिक्षा कूर्माचल एकेडमी, अल्मोड़ा, सेंट मैरी, नैनीताल तथा होली एन्जिल पब्लिक स्कूल, अल्मोड़ा से हुई। तत्पश्चात इन्होंने स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि भौतिक विज्ञान में मिराण्डा हाऊस दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। अपने विद्यार्थी जीवन में गार्गी एक कुशाग्र छात्रा रही तथा सभी परिक्षाओं में सर्वोच्च स्थान पर रहीं। इनके पिता डा० जयदीप कुमार बिष्ट वर्तमान में भाकृअनुप-वि.प.कृ.अनु.सं., अल्मोड़ा में विभागाध्यक्ष, फसल उत्पादन के पद पर कार्यरत हैं तथा माता डा. इला बिष्ट, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के जन्तु विज्ञान विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष है गार्गी की छोटी बहन वसुन्धरा बिष्ट वर्तमान में कम्प्यूटर सांइस  इन्जीनिरिंग की छात्रा है। गार्गी बिष्ट की इस उपलब्धि एवं सफलता पर जहाँ एक ओर उनके परिवार के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया वहीं दूसरी ओर भाकृअनुप- वि.प.कृ.अनु.सं. अल्मोड़ा के निदेशक, अधिकारियों एवं समस्त कर्मचारियों ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए गार्गी बिष्ट व उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी। गार्गी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों एवं गुरूजनों को दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धनतेरस पर घर में निकला सांप, सभासद ने पकड़ कर किया रेस्क्यू
Next: टायर पंचर रिपेयर की दुकान में लगी आग, सामान का हुआ नुकसान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.