Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा की युवा फिल्म निर्देशक कंचन पंत को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की युवा फिल्म निर्देशक कंचन पंत को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब

AltnewsUttarakhand 19/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  अल्मोड़ा के रानीधारा निवासी युवा फिल्म लेखक-निर्देशक कंचन पंत को स्पेन के प्रतिष्ठित इमेजिन इंडिया फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला है। कंचन पंत को ये अवार्ड उनकी फिल्म ‘डियर लतिका’ के लिए दिया गया है। विगत 1 से 16 सितंबर तक स्पेन के मैड्रिड शहर में आयोजित इस फिल्म फेस्टिवल में भारत, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, चीन, फिलीपींस, ब्रिटेन और जर्मनी सहित दुनिया के कई देशों की सैकड़ों फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें से कंचन पंत को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। बेस्ट डायरेक्टर के अलावा ‘डियर लतिका’ को ऑस्ट्रेलियन फिल्म ‘लिंबो’ के साथ सर्वश्रेष्ठ फिल्म भी चुना गया। बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर के अलावा ‘डियर लतिका’ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली पल्वी जसवाल हालांकि अवॉर्ड तो नहीं जीत पाईं, लेकिन उनके काम को लोगों ने काफी सराहा। फिल्म डियर लतिका उत्तराखंड के परिवेश में बनी फ़िल्म है जिसका फिल्मांकन अल्मोड़ा सहित नैनीताल के क्षेत्र में किया गया है। जिसे कंचन पंत ने लिखा है। डियर लतिका इसके पहले एनएफडीसी फिल्म बाज़ार, मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल, न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल और त्रिसूर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत चुकी है। बेहद कम बजट में बनी ये फिल्म कंचन पंत की पहली फीचर फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका उत्तराखंड के मनीष डिमरी और मुंबई की पल्वी जसवाल ने निभाई है। रजत सुखीजा, नरेंद्र सिंह बिष्ट, मदन मेहरा और गोपा नयाल सहित उत्तराखंड के कई कलाकारों ने इस फिल्म महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। कंचन की उपलब्धि पर रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल, वरिष्ठ रंगकर्मी एंव पत्रकार नवीन बिष्ट, वरिष्ठ रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सभासद अमित साह, सुनील कर्नाटक, आदि सहित अनेक रंगकर्मियों ने अल्मोड़ा के लिए गौरवान्वित उपलब्धि बताया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम धामी की पर्यटन प्रदेश की मुहिम लाई रंग, उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Next: पुलिस अधिकारियों की नाक के नीचे रात के अंधेरे में चल रहा अवैध खनन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.