Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा लिट फेस्ट की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा लिट फेस्ट की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 15/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लिट फेस्ट के बैनर तले आयोजित अंतर-विद्यालयी फोटोग्राफी, पॉडकास्ट और बुक रिव्यू राइटिंग प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परिणामों में फोटोग्राफी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में विवेकानंद इंटर कॉलेज के अनिरुद्ध रीठानी ने प्रथम, शारदा पब्लिक स्कूल के अर्णव सागर ने द्वितीय और वेदांश बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल के लक्ष्य नयाल प्रथम, बीरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लक्ष्य सहदेव द्वितीय और शारदा पब्लिक स्कूल की महिमा कोहली तृतीय स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन जयमित्र सिंह बिष्ट ने किया। पॉडकास्ट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में बीरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। टीम में ओम, अक्षरा बिष्ट और वैशाली पिलख्वाल शामिल रहे। जूनियर वर्ग में ग्रेंस एकेडमी के भव्य नारायण सिंह और हिमाक्षी पंत सिद्धार्थ की टीम प्रथम रही। मिनरवा रेज की आरोही सिंह, दृष्टि पांडे और अवनी उप्रेती की टीम दूसरे तथा सेंट एग्नेस की दर्शिका गैलाकोटी, रानूप्रिया जोशी और साक्षी की टीम तीसरे स्थान पर रही। पॉडकास्ट के परिणाम यूट्यूब पर दर्शकों की पहुंच और समीक्षाओं के आधार पर तय किए गए। बुक रिव्यू राइटिंग के सीनियर वर्ग में बीरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वैशाली पिलख्वाल ने प्रथम, महर्षि विद्या मंदिर की अक्षरा बिष्ट ने द्वितीय और बीरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साक्षी मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में तक्षशिला एकेडमी की मरियम अली प्रथम, ग्रेंस एकेडमी के भव्य नारायण द्वितीय और महर्षि विद्या मंदिर के हर्षित पांडे तृतीय रहे। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. मीता उपाध्याय ने किया। आयोजकों ने सभी सहभागी विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताते हुए विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जीनापानी शिविर में 454 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
Next: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.