Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कौन बनेगा विधानसभा का दावेदार: अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे विधानसभा पर्यवेक्षक
  • अल्मोड़ा

कौन बनेगा विधानसभा का दावेदार: अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे विधानसभा पर्यवेक्षक

AltnewsUttarakhand 04/01/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा आम कार्यकर्ताओं से रायशुमारी लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का पैनल अल्मोड़ा जिले का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं के मन की बात जानने का प्रयास करेगा। बैठक में मंडल स्तर के पदाधिकारियों से लेकर शक्ति केंद्र संयोजक, जिला पदाधिकारी व प्रदेश पदाधिकारियों की मन की बात को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर पहुंचाया जाएगा, जिससे सामूहिक विचार और नेतृत्व वाले व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अवसर प्राप्त होगा। जागेश्वर विधानसभा की बैठक ब्लॉक सभागार धौलादेवी में 5 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से संचालित की जाएगी जिस पर पर्यवेक्षक के रुप में हयात सिंह मेहरा व गणेश ठुकराठी उपस्थित रहेंगे, वहीं इन दोनों पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अल्मोड़ा में 5 जनवरी को दिन में 2:00 बजे से अल्मोड़ा विधानसभा कार्यकर्ताओं के मन की बात को टटोलने का प्रयास किया जाएगा। 6 जनवरी को सोमेश्वर विधानसभा की बैठक भाजपा मंडल कार्यालय मजखाली में संचालित किया जाएगा जिसमें पर्यवेक्षक की भूमिका में हयात सिंह मेहरा व गणेश ठुकराठी उपस्थित रहेंगे। इसी दिन अपराह्न 2:00 बजे रानीखेत के शिव मंदिर में आम कार्यकर्ताओं की नब्ज को यही दो पर्यवेक्षक टटोलेंगे। 8 जनवरी को द्वाराहाट के संगेला होटल चौखुटिया में बलराज पासी व तरुण बंसल आम कार्यकर्ताओं से भेंट कर वहाँ की स्थिति को जानने का प्रयास करेंगे और अपराह्न 2:00 बजे सल्ट विधानसभा की गीता भवन मानीला में यही दो पर्यवेक्षक आम कार्यकर्ताओं की बात सुन शीर्ष नेतृत्व तक कार्यकर्ताओं के विचार पहुंचाएंगे। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं से बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 2 स्कूटी चोरी का अल्मोड़ा पुलिस ने 24 घण्टे में किया खुलासा, स्कूटी का रंग बदलकर दे रहे थे चकमा
Next: रानीधारा मार्ग के दिन बहुरेंगे, डामरीकरण एवं सुधारीकरण का हुआ शिलान्यास

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.