Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दूषित पानी पीने को मजबूर अल्मोड़ा की जनता
  • अल्मोड़ा

दूषित पानी पीने को मजबूर अल्मोड़ा की जनता

AltnewsUttarakhand 14/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जल संस्थान की नाकामियों के चलते नगर के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संस्थान द्वारा आपूर्ति किए जा रहे पानी की स्थिति ऐसी है की पीना तो दूर नहाने योग्य भी नहीं है। पानी से दुर्गन्ध आ रही है तथा पानी भी साफ़ नहीं है और गन्दगी तैरती हुई दिख रही है। दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोगों में आक्रोश है। करोड़ों की लागत से कोसी नदी पर बने बैराज और इंटेकवेल के बावजूद भी नगर की जनता शुद्ध पेयजल को तरस रही है। लोगों ने जल संस्थान से जल्द व्यवस्था सुधार साफ पानी की आपूर्ति करने की मांग की। बीते दिनों भारी बारिश के चलते कोसी बैराज में भारी मात्रा में सिल्ट जमा हो गया था। वहीं, नगर में कई दिनों तक पेयजल व्यवस्था ठप पड़ गई थी। इधर, अब जल संस्थान ने नगर में दूषित पानी की सप्लाई कर दी है। जिससे लोगों में नाराजगी है। लोगों को मजबूरन नौलों धारों की दौड़ लगानी पड़ रही है। लोग रात तक प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी भर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पानी इतना गन्दा है कि फ़िल्टर के इस्तेमाल के बावजूद पानी से दुर्गन्ध आ रही है। दूषित पानी पीने से जहाँ पीलिया और उदर रोगों की सम्भावना बढ़ गई है वहीं नहाने, मुंह धोने आदि में इस्तेमाल करने पर बालों और त्वचा सम्बन्धी समस्या होने में भी देर नहीं लगेगी। नागरिकों ने जल संस्थान से साफ़ सुथरा पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, शाह-योगी समेत ये नेता रहे मौजूद
Next: श्रीदेव सुमन विवि की टीम ने राजकीय महाविद्यालय बहादुरपुर जट्ट का भौतिक निरीक्षण किया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.