Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में राष्ट्रीय खेलों के तहत योगासन प्रतियोगिता का खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारम्भ
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में राष्ट्रीय खेलों के तहत योगासन प्रतियोगिता का खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारम्भ

AltnewsUttarakhand 31/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा में राष्ट्रीय खेलों के तहत हो रही योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि देशभर से आए खिलाड़ियों को अल्मोड़ा की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों से जरूर परिचित होना चाहिए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यहां का प्रसिद्ध मंदिर जागेश्वर धाम जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गए थे, सभी खिलाड़ियों को वहां जाना चाहिए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हर दिन किसी न किसी टीम को अधिकारी इस मंदिर के दर्शन कराएं। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से गोल्ज्यू देवता के मंदिर के दर्शन करने की अपील भी की। खेल मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा में योगासन की प्रतियोगिता होना सांस्कृतिक नगरी के लिए गौरव की बात है। खेल मंत्री का कहना था कि उत्तराखंड योगासन की जन्म भूमि है इसलिए हम अपने प्रदेश की टीम से योगासन में कुछ अतिरिक्त अपेक्षाएं रखते हैं। खेल मंत्री ने बहुत कम समय के नोटिस पर योगासन का शानदार आयोजन करने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे की पीठ थपथपाई। योगासन प्रतियोगिता 31 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगी, जिसमें 22 राज्यों के 171 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता पांच श्रेणियों में आयोजित की जाएगी जिसमें ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर और आर्टिस्टिक ग्रुप शामिल हैं। इन सभी श्रेणियों में कुल 66 पदक दिए जाएंगे, जिसमें 22 स्वर्ण, 22 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता का होना सौभाग्य की बात है। यहां आयोजन होने से देश भर के खिलाड़ी हमारी संस्कृति को जानेंगे एवं अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान भी बढ़ेगी। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि अल्मोड़ा नगर अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिए अलग मायने रखता है, ऐसे में राष्ट्रीय खेल जैसे आयोजन यहां होने से अल्मोड़ा के पर्यटन एवं संस्कृतिक रूप को पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले सभी प्रतिभागी अपना अच्छ प्रदर्शन करें एवं एक सकारात्मक भावना से प्रतियोगियों में प्रदर्शन करें। इस अवसर पर मेयर अजय वर्मा, कुलपति एसएसजे यूनिवर्सिटी प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, जनप्रतिनिधि, खेल प्राधिकरण के पदाधिकारी, आयोजक प्रबंधन समेत खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एक हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का विरोध
Next: नाबालिग के साथ दुष्कर्म और मारपीट का आरोप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.