Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा नगर की वन-वे व्यवस्था में बदलाव, 9 अप्रैल से होगा लागू
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर की वन-वे व्यवस्था में बदलाव, 9 अप्रैल से होगा लागू

AltnewsUttarakhand 07/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आगामी ग्रीष्मकालीन और पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने नगर क्षेत्र की वन-वे यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया है। यह संशोधित व्यवस्था बुधवार, 9 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी। परिवर्तनों के अनुसार, माल रोड पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी, जिसमें लक्ष्मेश्वर से शिखर की ओर चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एलआर साह रोड पर यह व्यवस्था सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी होगी, जिसमें शिखर से एनटीडी की ओर किसी भी चारपहिया वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, लिंक रोड से टैक्सी स्टैंड तिराहा होते हुए चौघानपाटा व करबला की ओर भी चारपहिया वाहनों का प्रवेश सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, रविवार के दिन माल रोड पर वन-वे व्यवस्था लागू नहीं रहेगी। अल्मोड़ा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार वन-वे व्यवस्था का पालन करें, जिससे यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके और पर्यटकों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चिकित्सकों ने रक्तदान कर दिया जीवनदान का संदेश
Next: सेतु आयोग द्वारा राज्य की गोल्डन जुबली 2050 तक का विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाए:  मुख्यमंत्री

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.