Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा नगर में सड़क किनारे खड़े वाहनों से बाधित हो रहा यातायात, गैस ट्रक फंसने से लगा जाम
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर में सड़क किनारे खड़े वाहनों से बाधित हो रहा यातायात, गैस ट्रक फंसने से लगा जाम

AltnewsUttarakhand 26/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)। नगर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े चौपहिया वाहन लगातार यातायात में बाधा का कारण बन रहे हैं। बुधवार को गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग पर गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक सड़क पर फंस गया, जिसका कारण मार्ग किनारे खड़ी गाड़ियाँ रहीं। इससे पूरे क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पार्षद अमित शाह और अभिषेक जोशी मौके पर पहुंचे और यातायात पुलिस से संपर्क किया। पुलिस टीम के हस्तक्षेप के बाद वाहन मालिकों से संपर्क कर गाड़ियां हटवाई गईं, तब जाकर मार्ग पर आवाजाही सामान्य हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से सड़क किनारे चार पहिया वाहन न खड़ा करने की अपील कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। परिणामस्वरूप नगर क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। पार्षद अमित शाह ने बताया कि गैस गोदाम मार्ग पर बड़े गैस ट्रक न भेजे जाने के लिए गोदाम अधिकारियों से कई बार निवेदन किया गया, लेकिन इसके बावजूद बड़े ट्रक लगातार इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे वाहनों की कतार भी जाम का प्रमुख कारण है। पार्षद अभिषेक जोशी ने कहा कि सड़क किनारे वाहन खड़े रहने से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। दोनों पार्षदों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में नो पार्किंग के बोर्ड लगाए जाएँ और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जागेश्वर रेंज में रात्रि गश्त के दौरान 91 टिन अवैध लीसा बरामद
Next: बंदरों के आतंक पर कार्रवाई न होने से नाराज पार्षद वैभव पांडे ने दी आंदोलन की चेतावनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.