Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा नगर निगम में आरक्षण बदलने से प्रत्याशियों के बदले समीकरण
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर निगम में आरक्षण बदलने से प्रत्याशियों के बदले समीकरण

AltnewsUttarakhand 23/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे, मौसम ठंडा रहा लेकिन शाम को नगर निगम में आरक्षण की स्थिति बदलने पर माहौल गरम हो गया। साथ ही अल्मोड़ा में आरक्षण की स्थिति बदलने से मेयर पद का सपना देख रहे कई संभावित प्रत्याशियों के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। कई प्रत्याशियों ने अपना टिकट पक्का मानते हुए प्रचार-प्रसार तक शुरू कर दिया था। अलबत्ता अब दोनों प्रमुख राजनैतिक पार्टिंयों में हलचल तेज हो गई है। शाम से नगर में आरक्षण की स्थिति बदलने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया, लोग चौक-चौराहों पर संभावित प्रत्याशी के नाम के कयास लगाते नजर आए। पूर्व में कई लोग सामान्य सीट से मेयर का चुनाव लड़ने का सपना संजोए हुए थे लेकिन सरकार ने अल्मोड़ा नगर निगम की सीट महिला आरक्षित कर दी, जिसके बाद सामान्य सीट से दावेदारी रख रहे प्रत्याशी किनारे हो गए और कई महिला दावेदार सामने निकलकर आई और दावेदारी पेश की। लेकिन सोमवार को अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद एक बार फिर से मेयर सीट के लिए दावेदारी का सपना संजोए बैठी महिलाओं के सपने चकनाचूर हो गए। कई महिला दावेदारों ने तो टिकट घोषित होने से पहले ही दावेदारी ठोकते हुए प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया था लेकिन उनके सपने धरे रहे गए और मेहनत जाया हो गई। सोमवार अपराह्न जब नगर निगमों में अंतिम आरक्षण की घोषणा जारी हुई तो मेयर बनने का ख़्वाब देख रही महिलाओं और उनके समर्थकों के पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी ने भी नहीं सोचा था कि सीटों के आरक्षण में इस तरह का उलटफेर हो जाएगा। अब गौर करने वाली बात है कि जहाँ पार्टियों में महिला सीट को लेकर दावेदारी हो रही थी और पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की थी वहीं अब सीट के महिला के स्थान पर ओबीसी आरक्षित होने के बाद एक बार फिर से टिकट के दावेदारों पर चर्चा करना आवश्यक हो जाता है। शहरी विकास निदेशालय से जारी अधिसूचना के अनुसार 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नाम दाखिल करने की अवधि निर्धारित की गई है ऐसे में पार्टी पर प्रत्याशियों के चयन का दबाव रहेगा। बहरहाल समय जितना भी बचा हो लेकिन हालात को देखते हुए पार्टियां समय से प्रत्याशी घोषित कर देंगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 300 छात्र-छात्राओं को निशुल्क कंबल बांटे
Next: बाबा साहेब के अपमान का आरोप, केंद्रीय गृह मंत्री शाह का इस्तीफा मांगा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.