Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने 16 लाख से अधिक की स्मैक पकड़ी, 02 गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने 16 लाख से अधिक की स्मैक पकड़ी, 02 गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 24/07/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरू ने जब से जनपद की कमान सम्भाली है तबसे नशे के सौदागरों पर कार्यवाही लगातार जारी है। अल्मोड़ा पुलिस ने अब तक की स्मैक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने बाईक से स्मैक तस्करी कर रहे रामपुर के दो तस्करों को गिरफ्तार कर बाईक सीज की है। अभियुक्तों के कब्जे से 16 लाख से अधिक की कीमत की 162.5 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। सोमवार को चेंकिग के दौरान बेस तिराहा अल्मोड़ा के पास मोटर साईकिल संख्या यूपी 22 एवाई 5152 में सवार अभियुक्त मकसूद अली के कब्जे से 135 ग्राम व अभियुक्त महबूब अली के कब्जे से 27.5 ग्राम स्मैक कुल 162.5 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार व स्मैक तस्करी में प्रयुक्त बाईक को सीज करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पूछताछ में अभियुक्त गणों द्वारा उक्त स्मैक मीरगंज बरेली से खरीद कर लाया जाना बताया गया है। जिसे वह ऊंचे दामों में पहाड़ी क्षेत्रों में बेचकर लाभ कमाने के उद्देश्य से ला रहे थे। विवेचना के दौरान उक्त तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आने पर उनके विरुद्ध भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मकसूद अली उम्र 29 वर्ष पुत्र महफूज अली निवासी ग्राम नसरत नगर पोस्ट ककरूवा थाना शहजाद नगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश व महबूब अली उम्र 36 वर्ष पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी तक्का खां का बाग कॉलोनी थाना सिविल लाइन जिला रामपुर उत्तर प्रदेश है। बरामदगी में 162.5 ग्राम स्मैक व इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है जिसकी कीमत सोलह लाख पच्चीस हजार रूपये है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पुलिस उप निरीक्षक सुनील सिंह धानिक प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक सौरभ कुमार भारती प्रभारी एएनटीएफ अल्मोड़ा, उप निरीक्षक दिनेश सिंह परिहार चौकी प्रभारी धारानौला, कांस्टेबल राकेश भट्ट, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल मनमोहन सिंह, कांस्टेबल यामीन शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पनिउडियार में पड़ रही सीवर लाईन के संतोषजनक कार्य की मांग को लेकर जल निगम कार्यालय पहुंचे स्थानीय लोग
Next: मोदी सरकार ने किया पीएफ पर ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान, अब नौकरीपेशा लोगों को इतने प्रतिशत मिलेगा ब्याज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.