Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने 35 लाख का गांजा किया बरामद, 03 गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने 35 लाख का गांजा किया बरामद, 03 गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 11/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में देघाट थाना पुलिस ने पिकअप व बलेनो वाहन में आठ कट्टों में भरकर लाए जा रहे एक कुंतल 16 किलो से ज्यादा गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर भतरौजखान पुलिस ने बिना नंबर वाली आल्टो कार से 24 किलोग्राम से ज्यादा गांजे के साथ मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की बाजार में कीमत 35 लाख से ज्यादा आंकी गई है। थाना देघाट ने मामले में दो आरोपियों, सुंदर सिंह (29 वर्ष) निवासी नीबूगैर और खीम सिंह(25 वर्ष) निवासी नहलगैर को गिरफ्तार किया है। यहाँ बरामद गांजे की बाजार में कीमत लगभग 29 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी सीज कर दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका एक साथी कुलदीप और अन्य अज्ञात व्यक्ति रेकी कर रहे थे, जो पुलिस को देखकर फरार हो गए। वहीं, भतरौजखान पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली ऑल्टो कार से 24.095 किलोग्राम गांजा बरामद कर मुरादाबाद के मोहम्मदपुर ध्यानसिंह निवासी 21 वर्षीय निक्कू को गिरफ्तार किया है। यहां बरामद गांजे की कीमत 6 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने इस सम्बन्ध में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के नशे के खिलाफ सख्त अभियान के तहत पिछले 10 दिनों में 11 तस्कर गिरफ्तार कर 232 किलो गांजा बरामद किया गया है, जबकि 40 दिनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 21 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में देघाट के एसआई आनन्द बल्लभ कश्मीरा, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, करुण मिश्रा, एसओजी के हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, एसओजी के कांस्टेबल परवेज अली, व देघाट थाने के चालक नीरज सिंह बिष्ट शामिल थे। वहीं भतरौजखान थाने के अपर उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह, नारायण सिंह, आनन्द बल्लभ त्रिपाठी आदि शामिल रहे। एसएसपी ने 116 किलो गांजा पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप, एसएसपी से मिलेंगे पीड़ित
Next: जिला न्यायालय में रिकॉर्ड रूम के डिजिटलीकरण का शुभारम्भ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.