Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा से चौखुटिया को निकले गुमशुदा को ऋषिकेश से खोज लाई अल्मोड़ा पुलिस
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा से चौखुटिया को निकले गुमशुदा को ऋषिकेश से खोज लाई अल्मोड़ा पुलिस

AltnewsUttarakhand 31/01/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। बीती 26 जनवरी को अल्मोड़ा निवासी एक महिला ने कोतवाली अल्मोड़ा में प्रार्थना पत्र दिया कि उसके पति गिरीश चन्द्र तेवाड़ी (उम्र-40 वर्ष) सुबह अल्मोड़ा से अपने गाँव दिगौत चौखुटिया जाने को निकले थे लेकिन वह अपने घर नही पहुचे है, अपने पति के अचानक गुम होने पर महिला व उसके परिजन काफी परेशान थे। जिस पर कोतवाली में तत्काल गिरीश चन्द्र तेवाड़ी की गुमशुदगी दर्ज कर जाँच प्रभारी चौकी बेस उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार के सुपुर्द की गयी।
प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर गुमशुदा व्यक्ति की तलाश/बरामदगी हेतु सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को टीम गठित करते हुए सर्विलांस के माध्यम से शीघ्र गुमशुदा का पता लगाकर बरामद करने के निर्देश दिये गये।
गुमशुदा गिरीश चन्द्र तेवाड़ी की तलाश हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा अल्मोड़ा व हल्द्वानी में गुमशुदा की फोटो/पम्पलेट चस्पा कर/दिखाकर लोगों से पूछताछ कर तलाश की गयी। सर्विलांस टीम द्वारा गुमशुदा की लोकेशन ट्रेस करने पर गुमशुदा का ऋषिकेश में होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा गिरीश चन्द्र तेवाड़ी को 30 जनवरी सोमवार को ऋषिकेश से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
गिरीश चन्द्र तेवाड़ी को सकुशल पाकर उसकी पत्नी व परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में कांस्टेबल इसरार अहमद, कांस्टेबल आरिफ हुसैन, कोतवाली अल्मोड़ा से और कांस्टेबल बलवंत प्रसाद, कांस्टेबल इंद्र कुमार, साइबर सेल से शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 2 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Next: सरकारी कार्मिकों के लंबित मामलों का निस्तारण करे सरकार: कर्नाटक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.