Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दोषियों को फांसी की सजा के लिए हाईकोर्ट जाएंगे: अंकिता की मां
  • देहरादून

दोषियों को फांसी की सजा के लिए हाईकोर्ट जाएंगे: अंकिता की मां

AltnewsUttarakhand 30/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अंकिता की मां सोनी देवी ने कहा फैसले से संतुष्ट तो नहीं हैं, लेकिन थोड़ी शांति जरूर मिली

देहरादून(आरएनएस)।  अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता हाईकोर्ट का रूख करेंगे। सजा सुनाए जाने के बाद अंकिता की मां सोनी देवी ने कहा कि वह इस फैसले से संतुष्ट तो नहीं हैं, लेकिन थोड़ी शांति जरूर मिली है। वह संतुष्ट तब होंगी, जब दोषियों को फांसी की सजा मिलेगी। कोर्ट परिसर में पत्रकारों से बातचीत करत हुए अंकिता की मां ने कहा कि जिस तरह से अपराधियों ने उनकी बेटी के साथ बुरा किया, हमारी जिंदगी को नरक बना दिया, इसका दर्द एक मां ही समझ सकती है। बेटी को खोने का दर्द आसान नहीं होता है। बयान देते हुए बेहद अंदाज में सोनी देवी ने कहा कि वह उत्तराखंड की जनता से हाथ जोड़कर अपील कर रही हैं कि आगे भी इस लड़ाई में उनका साथ दें। यह जनता की जिद थी कि उन्हें इस लड़ाई में पहली जीत मिली है। उन्होंने कहा कि अब तो यह लड़ाई और बड़ी हो गई है। अगर जनता का साथ मिला तो अपराधियों को ऐसी सजा मिले कि फिर कोई किसी बेटी के साथ ऐसी हरकत न कर पाए। ऐसा करने से पहले वह हजार बार सोचे। उन्होंने कहा कि वह आगे की लड़ाई के लिए हाईकोर्ट जाएंगे। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में साथ देने के लिए उत्तराखंड की जनता का धन्यवाद भी किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी के तीनों कातिलों को मिली आजीवन कारावास की सजा
Next: अंकिता भंडारी प्रकरण के दोषियों को सजा संतोष देने वाला  :  महेंद्र भट्ट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.