Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एएनएम प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

एएनएम प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 10/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 25 वां विश्व दृष्टि दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर सी पंत के निर्देशन में एएनएम प्रशिक्षण संस्थान पातालदेवी अल्मोड़ा में आयोजित किया गया। इस वर्ष हेतु थीम ‘लव योर आईज, किड्स’ रखी गई है। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश पुरोहित, डॉ प्रमोद जांगपांगी एवं जिला अस्पताल अल्मोड़ा से डॉ जीवन मपवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में नेत्र सर्जन डॉ मपवाल द्वारा आखों में होने वाली बीमारियों के बारे में बताया और बीमारियों से बचाव के तरीके एवं उपचार के बारे में बताया। डॉ योगेश पुरोहित द्वारा नेत्र सुरक्षा हेतु महत्त्वपूर्ण जनकारी प्रदान करते हुए आधुनिक युग में मोबाइल, टीवी आदि के उपयोग से आँखों में होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया तथा कहा कि सभी को आंखो की नियमित जांच अपने नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में जाकर आवश्यक करानी चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत एनएमटीसी की छात्राओं के मध्य वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान करने वाली द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन भगवत मनराल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नीलम टोड़, योगेश जोशी, नरेन्द्र कुमार, मनोज रावत आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्रिकेटर ने नशीला पदार्थ देकर किया नाबालिग का अपहरण, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा
Next: आरटीओ कार्यालय का घेराव करेंगे रोडवेज कर्मचारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.