Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अल्मोड़ा में भव्य आयोजन
  • अल्मोड़ा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अल्मोड़ा में भव्य आयोजन

AltnewsUttarakhand 21/06/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (योग फॉर ह्यूमैनिटी) के अवसर पर सिमकनी मैदान अल्मोड़ा में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति डा नरेंद्र सिंह भंडारी, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट तथा अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग एवं एसएसजे विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों समेत लगभग 900 लोगों ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसमे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी भी शामिल रहे। योग प्रशिक्षक के रूप में एसएसजे की योग विज्ञान विभाग की छात्रा श्वेता पुनेठा ने सभी योग स्वयंसेवकों को योग कराया। इस दौरान जिलाधिकारी वंदना ने भी कार्यक्रम में शिरकत की तथा सभी के साथ योग किया। इस दौरान प्रशिक्षक श्वेता पुनेठा ने योग की विभिन्न प्रक्रियाओं को बताया।

इस दौरान जिलाधिकारी वंदना ने सभी जनपद वासियों को योग दिवस पर शुभकामनाएं दी एवं सभी से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद के 7 स्थानों पर आज योग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं तथा इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाना है। साथ ही उन्होंने आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग तथा एसएसजे विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित कराए जाने एवं बड़ी संख्या में शामिल लोगों को बधाई दी।

इस दौरान एसएसजे के कुलपति एनएस भंडारी ने भी सभी जनपद वासियों को योग दिवस पर बधाई दी एवं सभी से योग को अपनी दिनचर्या में लाने की अपील की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट ने भी योग दिवस पर सभी को बधाई दी एवं स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए योग को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न
Next: पानी की आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.