Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ में जनता देगी विकास को वोट: सौरभ बहुगुणा
  • देहरादून

केदारनाथ में जनता देगी विकास को वोट: सौरभ बहुगुणा

AltnewsUttarakhand 21/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  श्रम एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा रिकार्ड मतों से जीतेगी। स्थानीय जनता विकास और पारदर्शिता के लिए वोट डालेगी। बहुगुणा 26 अक्टूबर को केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र जाएंगे। सोमवार को सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में बहुगुणा ने विपक्षी दलों पर भी तीखे प्रहार किए। मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जनता विपक्ष दलों की हकीकत जान चुकी है। जनता विकास और सुशासन चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाबा केदारनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा है। वो यहां के विकास कार्यों पर सतत रूप से अनुश्रवण करते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी विशेष फोकस केदारनाथ के प्रति है। पूर्व विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद मुख्यमंत्री के उनके प्रतिनिधि के रूप में ही क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं। बहुगुणा ने कहा कि 31 जुलाई की अतिवृष्टि के बाद केदारघाटी में उपजे आपदा के हालात के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं कमान संभालते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। इस अभियान के तहत 15 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जिस वक्त सरकार आपदा प्रभावितों की सहायता में तत्पर थी, विपक्षी दल उस वक्त भी केवल विरोध की राजनीति में लिप्त थे।

महिला सशक्तिकरण के सपने को करेंगे साकार
बहुगुणा ने कहा कि केदारनाथ की पूर्व विधायक शैला रानी रावत का ख्वाब था कि क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। उनका सशक्तिकरण हो। उनके ख्वाब को मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बाखूबी साकार किया जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्मार्ट मीटर के विरोध में हरीश रावत ने किया मौन उपवास
Next: एआरएचयू को नैक से मिला ए प्लस ग्रेड

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.