Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आशु कुमार बने उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला अध्यक्ष
  • अल्मोड़ा

आशु कुमार बने उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला अध्यक्ष

AltnewsUttarakhand 01/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन (यूएसएफ) के केंद्रीय अध्यक्ष देवेश सेन ने आशु कुमार आर्य को संगठन का अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। सरकार की आली तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा के निवासी आशु कुमार को उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, मेहनत और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर देवेश सेन ने कहा कि आशु कुमार की नियुक्ति संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए जिला अध्यक्ष संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने के साथ छात्र हितों की रक्षा और उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। यूएसएफ हमेशा से छात्र-युवा आंदोलन में अग्रणी रहा है और अपने संघर्षों के लिए पहचाना जाता है। संगठन ने संकल्प लिया है कि उत्तराखंड के शहीदों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, केंद्रीय सचिव गिरीश नाथ गोस्वामी, नगर उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, देवेश आर्य, भास्कर आर्य, धीरज सिंह ढैला, पवन कुमार, शुभांकर लोभियाल, अभय आर्य, सौरभ आर्य, प्रमोद कुमार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डंपर की चपेट में आने से घायल हुई किशोरी की मौत
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया माणा पास स्थित घटना स्थल का हवाई निरीक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.