Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एएसआई रिटर्न के संकलन हेतु गोलमेज सम्मेलन आयोजित
  • अल्मोड़ा

एएसआई रिटर्न के संकलन हेतु गोलमेज सम्मेलन आयोजित

AltnewsUttarakhand 28/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, अल्मोड़ा द्वारा वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण 2023-24 योजना के अंतर्गत निर्माण इकाइयों के साथ एएसआई रिटर्न को स्वयं संकलन में आसानी हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला ‘गोलमेज सम्मेलन’ का आयोजन गुरुवार को रुद्रपुर में उप-महानिदेशक (भारतीय सांख्यिकीय सेवा) केदार नाथ वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में औद्योगिक सर्वेक्षण 2023-24 हेतु चयनित इकाइयों को स्वयं से एएसआई रिटर्न संकलित करने का प्रशिक्षण दिया गया तथा उन्हें स्वयं से संकलन हेतु अभिप्रेरित किया गया। जिसमें सभी इकाईयों ने उत्सुकता से प्रतिभाग किया। उपमहानिदेशक केदार नाथ वर्मा ने गोलमेज सम्मेलन में वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण की महता को बताते हुए कहा की एएसआई से प्राप्त डाटा देश के जीडीपी में औद्योगिक सेक्टर के योगदान का एक भाग है इसलिए एएसआई से प्राप्त सूचनाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं, जिसके आधार पर भारत सरकार औद्योगिक क्षेत्र के सतत विकास हेतु नीति निर्माण करती है। उन्होंने विभिन्न प्रतिभागी इकाइयों को स्वयं से एएसआई रिटर्न भरने तथा निर्धारित समय सीमा के अन्दर सही ढंग से भरने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक संजय रतूडी, उप-क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा एवं कुमाऊं क्षेत्र प्रभारी अरत सोहेला, वार्षिक उ‌द्योग सर्वेक्षण प्रभारी देहरादून श्वेता शर्मा, अन्य वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी एवं विभिन्न औ‌द्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्कूल के लिए निकली छात्रा ने गंगनहर में लगाई छलांग
Next: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, हत्या की आशंका जताई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.