Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • अतिक्रमणकारी वह हैं जो दूसरे प्रदेश से आकर जमीन खरीद रहे : यशपाल
  • नैनीताल

अतिक्रमणकारी वह हैं जो दूसरे प्रदेश से आकर जमीन खरीद रहे : यशपाल

AltnewsUttarakhand 19/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)। शनिवार को हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य में पुराने बिजली के मीटर अभी भी सही काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार स्मार्ट मीटरों को लगाने के लिए कह रही है। आज अतिक्रमण के नाम पर लोगों को बेघर किया जा रहा है। कहा अतिक्रमणकारी वह हैं जो दूसरे प्रदेश से आकर जमीन खरीद रहे। जो पहाड़ के मूल निवासी हैं। वह अतिक्रमणकारी कैसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा बदहाल कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और अतिक्रमण के नाम पर लोगों के उत्पीड़न करने समेत अन्य मामलों को लेकर 21 अक्तूबर को कांग्रेस नैनीताल में कमिश्नरी का घेराव करेगी। इसमें नैनीताल जिले के अलावा यूएसनगर के कार्यकर्ता और पहाड़ी जिलों के विधायक पूर्व विधायक और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को लेकर प्रेसवार्ता की। विधायक ने कहा कि राज्य की नदियों को हैदराबाद की एक कंपनी को बेच दिया गया है। जिस कंपनी को नदियों को बेचा गया है। उस कंपनी के मालिक भाजपा के चेहते हैं। आज के समय में एक गरीब आदमी अपना घर बनाने के लिए नदी से एक पत्थर भी नहीं ले सकता है। साथ ही नदियों में खनन आदि पर जुर्माना लगाने का अधिकार भी अधिकारियों से छीनकर निजी हाथों में दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 21 अक्तूबर को नैनीताल में कमिश्नरी का घेराव किया जाएगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित प्रदेश के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे सभी कार्यकर्ता पंत पार्क मल्लीताल में एकत्र होंगे। फिर तल्लीताल तक रैली निकाल कर कमिश्नर दफ्तर का घेराव कर अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा। अगले माह अल्मोड़ा में भी कांग्रेस एक बड़ी रैली करेगी। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, हेमंत बगड़वाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दरिया नगर में चोरों ने घर से लाखों के जेवरात-नकदी उड़ाई
Next: महिलाओं ने बढ़-चढ़कर समूह की महिलाओं से लगवाई मेहंदी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.