Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक कार्यालय में लगी आग, पाया काबू
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक कार्यालय में लगी आग, पाया काबू

AltnewsUttarakhand 25/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर के लाला बाजार स्थित अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के प्रधान कार्यालय में बुधवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। बैंक के एसी में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया, बैंक कर्मियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह से ही क्षेत्र में तेज वोल्टेज की समस्या थी। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन करने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तेज वोल्टेज के कारण सुबह बैंक खुलने के बाद शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे बैंक के एसी में आग लग गई। लाला बाजार क्षेत्र की भीड़भाड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती थी, लेकिन स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आग को फैलने से पहले ही बुझा लिया गया। आग बुझाने के दौरान स्थानीय निवासी अनूप साह चोटिल हो गए। उनके हाथ में 10 टांके लगे हैं। आग बुझाने में अमित साह मोनू, मनोज सनवाल, अर्जुन बिष्ट, सी.पी.वर्मा, अनूप साह, मंटू पालनी, गिरीश धवन, हर्षवर्धन तिवारी, अमन नज्जोन, आशीष गुरुरानी, जगत भट्ट आदि ने सहयोग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दवा दुकान का मेडिकल लाइसेंस किया रद्द
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थानो स्थित लेखक गांव में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण किया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.