Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाढ़ सुरक्षा और जल निकासी योजनाओं को त्वरित गति से पूर्ण करे सिंचाई विभाग: गणेश जोशी
  • देहरादून

बाढ़ सुरक्षा और जल निकासी योजनाओं को त्वरित गति से पूर्ण करे सिंचाई विभाग: गणेश जोशी

AltnewsUttarakhand 23/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  बुधवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित आवासीय कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित तथा चल रहे सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। काबीना मंत्री ने सालावाला के बृजलोक कालोनी में भूमिगत नाले के पुर्ननिर्माण सहित दून विहार एवं अन्य योजनाओं को अतिशीघ्र स्वीकृति के निर्देश दिये। इस बाबत उन्होंने दूरभाष पर सिंचाई सचिव से भी वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों कहा कि जो भी प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित हैं, उनकी शीघ्र स्वीकृति के लिए लगातार फालोअप किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जल निकासी, सुरक्षा दीवारों और आरसीसी पाइप सहित बाढ़ सुरक्षा से संबंधित निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में पार्षद भूपेन्द्र कठैत, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पुरुषोत्तम सिंह, अस्सिटेंट इंजीनियर अभिनाश भटनागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती की संशोधित नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी
Next: एनसीसी कैडेट दिव्या सुप्याल और दिव्या कुंवर ने माउंटेनियरिंग कोर्स में पाया अल्फा ग्रेड

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.