Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बड़ा मंच, तीन विषय और उत्तराखंड को बड़ी शाबासी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

बड़ा मंच, तीन विषय और उत्तराखंड को बड़ी शाबासी

AltnewsUttarakhand 28/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

–   यूसीसी, शीतकालीन यात्रा व प्लास्टिक मुक्त अभियान पर मोदी ने की सराहना
–    राष्ट्रीय खेल के मंच से देश-दुनिया को बताए उत्तराखंड के प्रयास
–    शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग कर सरकार के प्रयासों को दी गति

देहरादून(आरएनएस)।  मंगलवार को यह बड़ा मंच राष्ट्रीय खेलों का था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल विकास से जुड़ी कई अहम बातें कीं। मगर तीन ऐसे विषय भी उठाए, जिनमें उत्तराखंड के विशेष प्रयास हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के इन प्रयासों को नए सिरे से रेखांकित करते हुए धामी सरकार की खुलकर सराहना की और शाबासी दी। यह तीन विषय थे-यूसीसी, शीतकालीन यात्रा और प्लास्टिक मुक्त अभियान।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना के बाद धामी सरकार के प्रयास देश-दुनिया तक और प्रभावी ढंग से पहुंचे हैं। एक दिन पहले उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी का प्रधानमंत्री ने खास तौर पर जिक्र किया। खेल और यूसीसी में सबको साथ लेकर चलने की अंतर्निहित भावना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलचस्प ढंग से जोड़ा।
हाल ही में शीतकालीन यात्रा के लिए जिस तरह से धामी सरकार ने पहल की है, उसे प्रधानमंत्री के पूर्ण समर्थन के खास मायने रहे। उत्तराखंड की स्थानीय आर्थिकी के व्यापक हितों के लिए शुरू की गई शीतकालीन यात्रा के संबंध में प्रधानमंत्री का यह वक्तव्य अहम रहा कि वह खुद इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं। पिछले दिनों अपने दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से भेंट कर उन्हें शीतकालीन यात्रा पर आने के लिए आमंत्रित भी किया था। यात्रा की ब्रांडिंग कर प्रधानमंत्री राज्य सरकार के प्रयासों को भी गति दे गए।
राष्ट्रीय खेलों की ग्रीन गेम्स की थीम पर प्रधानमंत्री प्रभावित नजर आए। ई-वेस्ट से पदक निर्माण, विजेता खिलाड़ियों के स्तर पर पौधरोपण जैसी पहल पर प्रधानमंत्री खूब बोले। उन्होंने इसके साथ ही, धामी सरकार के प्लास्टिक मुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी खुलकर सराहा।

देश के खिलाड़ी मुझे पीएम, यानी परम मित्र मानते हैं : पीएम  मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि आज दिव्य हो उठी है। बदीनाथ, केदारनाथ और मां गंगा आशीर्वाद लेकर खिलाड़ी खेल रहे हैं। युवा राज्य में देश के कोने-कोने से आए हजारों युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं। कई देशी पारंपरिक खेलों को इसमें शामिल किया गया। इस बार के नेशनल  ग्रीन गेम हैं। कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र काशी से ढाई लाख युवाओं को हर साल खेलने का मौका मिला है। हम स्पोर्ट्स को भारत के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। आज स्पोर्ट्स को भारत के विकास से जोड़ा जा रहा है। देश तीसरी आर्थिक शक्ति बनने के लिए अग्रसर है। उसके पीछे स्पोर्ट्स इकनॉमी भी है। खिलाड़ी के पीछे एक बड़ी टीम होती है। भारत स्पोर्ट्स समान बनाने में आगे बढ़ रहा। मेरठ में हजारों फैक्ट्रियां हैं जहां स्पोर्ट्स समान बन रहा है। देश के खिलाड़ी मुझे पीएम, यानी परम मित्र मानते हैं। आपका ये विश्वास ही मुझे ऊर्जा देता है।

यूसीसी लागू कर ऐतिहासिक काम किया:  पीएम मोदी
कल ही उत्तराखंड देश का ऐसा राज्य बना जिसने यूसीसी लागू किया। यूसीसी से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। संविधान की मूल भावना मजबूत होगी। खेल भी हमें भेदभाव की भावना से दूर करता है। यही भावना यूसीसी की भी है। किसी से कोई भेदभाव नहीं, सभी यूसीसी के लिए बराबर है।

ओलंपिक के लिए पूरा जोर लगा रहा भारत: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2036 के ओलंपिक के लिए पूरा जोर लगा रहा है। ये सिर्फ खेल का आयोजन नहीं होता, ये जहां भी होता है वहां अनेक क्षेत्रों में गति मिलती है। वहां निर्माण, परिवहन, टूरिज्म, होटल्स आदि को मिलता है। उत्तराखंड में जो आयोजन हो रहा है, उससे सिर्फ खिलाड़ियों को ही फायदा नहीं होता, उससे दूसरे सेक्टर भी ग्रो करते हैं। यहां बाबा केदार के दर्शन करने के बाद दिल से निकला कि ये उत्तराखंड का दशक है। देखिए हो भी रहा है।

हॉकी में पुराने गौरवशाली दिन वापस लौट रहे:  पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हॉकी में पुराने गौरवशाली दिन वापस लौट रहे हैं। उन्होंने खो-खो और शतरंज की हालिया उपलब्धियों का हवाला दिया। कहा कि जैसे खिलाड़ी बड़े लक्ष्य लेकर चलते हैं, वैसे ही हमारा देश बड़े संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।

तीन गुना हुआ स्पोर्ट्स का बजट:  पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश है आपका समर्थ बढ़े। 10 साल पहले स्पोर्ट्स का जो बजट था वह आज तीन गुना ज्यादा हो चुका है। देश भर में खेलों इंडिया के तहत आधुनिक स्पोर्ट स्ट्रक्चर बनाया जा रहा है। देश की पहली स्पॉट्स यूनिवर्सिटी मणिपुर में बन रही है, इन कोशिशों का नतीजा पदक तालिका में दिख रहा है। ओलंपिक और पैरालंपिक में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे शिक्षक होंगे बर्खास्त:  धन सिंह रावत
Next: पूर्व शिक्षक के बैंक खातों से छह लाख उड़ाए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.