Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • बड़ासू में हेलीकॉप्टर दुर्घटना को लेकर जांच शुरू
  • रुद्रप्रयाग

बड़ासू में हेलीकॉप्टर दुर्घटना को लेकर जांच शुरू

AltnewsUttarakhand 08/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  बड़ासू हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए टेक ऑफ करते ही दुर्घटनाग्रस्त हुए क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर मामले में जांच शुरू हो गई है। डीजीसीए की टीम केदारघाटी पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को डीजीसीए के अधिकारी हेली कंपनियों के साथ बैठक भी करेंगे। केदारघाटी में लगातार हो रही हेली दुर्घटनाओं के बाद डारेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) हर बार की तरह इस बार भी मौके पर पहुंच गई। देखना होगा कि अब हेली कंपनियों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे या फिर हर बार की तरह इस बार भी डीजीसीए की टीम औपचारिकता निभाकर लौट जाएगी। सूत्रों के अनुसार केदारघाटी पहुंची डीजीसीए की टीम ने निरंतर हो रही हेली दुर्घटनाओं के मामले को गंभीरता से लिया है। इसीलिए सोमवार को टीम हेली कंपंनियों से बैठक करेगी।
इधर, रविवार को टीम ने बड़ासू मौके पर जाकर निरीक्षण किया। घटना को लेकर तमाम पहलुओं को लेकर पूछताछ की। साथ ही तकनीकी खामियों का भी निरीक्षण किया। हेली के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि डीजीसीए की टीम केदारघाटी पहुंच गई है। जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार को हेली कंपंनियों से साथ बैठक भी की जाएगी। वहीं दूसरी ओर एयर क्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो की टीम भी इस मामले की जांच करेगी। उक्त टीम द्वारा भी हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। ताकि हेली दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। बता दें कि केदारघाटी में क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर के बार-बार दुर्घटनाग्रस्त होने को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि केदारघाटी में तीन घटनाओं के बाद भी सरकार गहरी नींद में सोई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उषा हथकरघा प्रशिक्षण देकर महिलाओं को कर रही सशक्त
Next: मुख्यमंत्री ने ‘हिन्द दी चादर’ नाटक मंचन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.