Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • उषा हथकरघा प्रशिक्षण देकर महिलाओं को कर रही सशक्त
  • टिहरी

उषा हथकरघा प्रशिक्षण देकर महिलाओं को कर रही सशक्त

AltnewsUttarakhand 08/06/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।  वर्ष 2002 में उद्योग विभाग ने हथकरघा उद्योग का प्रशिक्षण लेने के बाद चंबा की रहने वाली उषा नकोटी निरंतर क्षेत्र की महिलाओं को स्वालंबी बनाने के साथ सशक्त करने काम कर रही है। उषा अपने हथकरघा उद्योग में बने अंगोरा शाल, स्वेटर, पंखी, मफलर, कोट, कंबल, स्टॉल, टोपी और पैरो के मौजे जैसे कई उत्पाद बनाकर मार्केट और विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से बेचकर प्रतिमाह 30 हजार से अधिक की आय प्राप्त कर रही हैं। साथ ही अपने साथ काम करने वाली दो दर्जन से अधिक महिलाओं को प्रतिदिन 300 रुपये का रोजगार उपलब्ध करवा रही हैं। आधुनिककता के इस दौर में उषा ने महिलाओं को हथकरघा का प्रशिक्षण देने काम जारी रखा हुआ है।
जिससे महिलायें स्वालंबी होने की ओर कदम बढ़ा रही हैं। उषा चंबा मार्केट में अंगोरा वस्त्र विक्रय भंडार के नाम से अपनी दुकान का संचालन भी बखूबी कर रही हैं। उषा नकोटी ने बताया कि वर्ष 2002 से वह इस व्यवसाय से जुड़ी है। उन्होंने उद्योग विभाग की मदद से हथकरघा का प्रशिक्षण लिया और साथ ही कई गांव की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर हथकरघा कारोबार को आगे बढ़ा रही है। समय के साथ उनके वस्त्रों की डिमांड ज्यादा होने से वर्तमान समय में उनके पास 5 हथकरघा और 3 निटिंग मशीनें हैं। जिनसे अपनी आजीविका बखूबी चला रही हैं। कुटिल उद्योग कल्याण समिति की अध्यक्ष के रूप में वह महिलाओं के सशक्तिकरण का काम कर रही हैं। समिति से 12 स्वयं सहायता समूह जुड़े हुए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डॉ. रमेश सिंह पाल की पुस्तक ‘आई नो द ह्यूमन माइंड’ का मुंबई में विमोचन
Next: बड़ासू में हेलीकॉप्टर दुर्घटना को लेकर जांच शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी
  • देहरादून

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को टिहरी में

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • टिहरी

डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.