Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • बदला लेने की फिराक में घूम रहा था आरोपी, दो पिस्टल और 10 कारतूस समेत गिरफ्तार
  • हरिद्वार

बदला लेने की फिराक में घूम रहा था आरोपी, दो पिस्टल और 10 कारतूस समेत गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 07/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 

हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति को दो अवैध पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2010 में अपने भाई की हत्या का बदला लेने के इरादे से हथियार लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलिस के अनुसार छह सितंबर को उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, हेड कांस्टेबल प्रदीप पवार और हेड कांस्टेबल गुलशन नेगी गश्त पर थे। आरटीओ तिराहे से चित्रकूट घाट की ओर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर तेजी से लौटने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर दबोच लिया।

तलाशी में आरोपी के बैग से दो 32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा उसके पास से मोबाइल फोन, पर्स और 6,700 रुपये नकद भी मिले। बरामद हथियारों का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार (45) पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम बुडीना कला, थाना तितावी, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) बताया। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2010 में उसके बड़े भाई हरेंद्र उर्फ गुड्डू की हत्या कर दी गई थी। मामले के एक गवाह की भी हत्या हो चुकी है और वह लंबे समय से अपने भाई के हत्यारों से बदला लेने की योजना बना रहा था।

आरोपी ने बताया कि मामले में दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं, जबकि दो अन्य को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वर्तमान में दोनों दोषी पैरोल पर जेल से बाहर हैं। आरोपी ने इन्हीं से बदला लेने के उद्देश्य से अवैध हथियार जुटाए थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अप्रैल 2026 से हरिद्वार में अवधूत आश्रम क्षेत्र में किराये पर स्थान लेकर होटल का कारोबार कर रहा था। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बरामद दोनों पिस्टलों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला है। मामले में आगे की जांच जारी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा का धरना ‘शुद्धिकरण’ की शर्मनाक घटना से ध्यान भटकाने की कोशिश: भूपेंद्र सिंह भोज
Next: सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, संस्थान से निष्कासन की संस्तुति

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.