Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा का धरना ‘शुद्धिकरण’ की शर्मनाक घटना से ध्यान भटकाने की कोशिश: भूपेंद्र सिंह भोज
  • अल्मोड़ा

भाजपा का धरना ‘शुद्धिकरण’ की शर्मनाक घटना से ध्यान भटकाने की कोशिश: भूपेंद्र सिंह भोज

AltnewsUttarakhand 07/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। हल्द्वानी में कांग्रेस की सभा के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ प्रकरण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सोमवार को भाजपा के सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने इसे मूल मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास बताया और घटना की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ की नौबत क्यों आई और इस मामले में अब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग करती रही है। भोज ने भाजपा के धरना-प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि सामाजिक सौहार्द के नाम पर किया गया यह प्रदर्शन वास्तविक मुद्दे से ध्यान हटाने का प्रयास है। उनके अनुसार, समाज में विभाजन पैदा करने वाली मानसिकता ही सामाजिक सौहार्द के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वरिष्ठ नेता, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संवैधानिक पद पर आसीन जनप्रतिनिधि हैं। उनके कार्यक्रम के बाद किसी सार्वजनिक स्थल के कथित शुद्धिकरण की घटना सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को विरोध प्रदर्शन करने के बजाय इस पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे को दबाने और कांग्रेस पर आरोप लगाने का प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी। भोज ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने जीआईसी लोधिया का किया निरीक्षण, जर्जर भवन ध्वस्त कर नए भवन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश
Next: बदला लेने की फिराक में घूम रहा था आरोपी, दो पिस्टल और 10 कारतूस समेत गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.