Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बदरीनाथ धाम पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, भारत-चीन बॉर्डर पर जवानों की हौसला अफजाई
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • चमोली

बदरीनाथ धाम पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, भारत-चीन बॉर्डर पर जवानों की हौसला अफजाई

AltnewsUttarakhand 07/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

चमोली(आरएनएस)।  यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड में हैं। सीएम योगी शनिवार दोपहर को चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी को केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए शनिवार को पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें ऐन मौके पर अपने कार्यक्रम में परिवर्तन करना पड़ा। केदार घाटी में ढाई बजे करीब मौसम खराब होने एवं घना कोहरा छाने के कारण हेली सेवाएं बाधित हो गई। बदरीनाथ धाम में मौसम साफ होने के चलते मुख्यमंत्री बद्रीनाथ पहुंचे हैं।
सीएम योगी उत्तराखंड में स्थित भारत-चीन बॉर्डर पर सीमा चौकी माणा पास बार्डर भी गए हैं। सीएम योगी ने आईटीबीपी के जवानों की हौसला अफजाई की है। सीएम योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बदरीनाथ धाम पहुंचकर सीएम योगी ने कुछ देर बीआरओ के अतिथि गृह में आराम किया। उसके बाद वे भारत-चीन सीमा पर भारत की सीमा चौकी माणा पास में तैनात भारत की सेना के जवानों और आईटीबीपी के जवानों से मिलने के लिए पहुंचे ‌हैं। उन्होंने जवानों की जमकर तारीफ भी की। कहा कि इतने कड़े मौसम और बर्फिली पहाड़ों के बीच भारत के रणबांकुरे देश की सीमा की हिफाजत करने में जुटे हुए हैं।
सूत्रों की बात मानें तो सीएम योगी कल आठ अक्तूबर रविवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। मौसम ने अगर साथ दिया तो सीएम योगी केदारनाथ धाम में दर्शन करने को भी जा सकते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राशिफल 07 अक्टूबर
Next: साइबर ठगी के 32 हजार पुलिस ने पीड़ित को दिलाए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.