Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • साइबर ठगी के 32 हजार पुलिस ने पीड़ित को दिलाए
  • टिहरी

साइबर ठगी के 32 हजार पुलिस ने पीड़ित को दिलाए

AltnewsUttarakhand 07/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)। नींबू पानी बेचने वाले सागर से साइबर धोखाधड़ी से ठगे 35 हजार रुपये में से 32 हजार रुपये पुलिस की साइबर सेल ने वापस दिलाये। जिस पर सागर से पुलिस का तहेदिल से आभार जताया है। एसआई साईबर संजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेल ने एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में नींबू पानी बेचने वाले से हुई ठगी को लेकर तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित की गई। जिस क्रम में साइबर सेल टिहरी गढ़वाल नेसूचना मिलते ही आवेदक से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सम्बन्धित यूपीआई तथा एजीआईओ कंपनी से सम्पर्क कर आवेदक के खाते से निकाली गयी 35 हजार रूपये की धनराशि में से 32 हजार रुपये विधिक कार्यवाही करते हुए सागर के खाते में तत्परता से वापस करवाये। जिससे खुश सागर ने पुलिस की साइबर सेल का आभार जताया। इस कार्यवाही में निरीक्षक देवेंद्र रावत, एसआई संजीव थपलियाल, एसआई संजय मिश्रा, अजयवीर, राहुल सरग्वाण की भूमिका अहम रही।
पुलिस की अपील: साईबर ठगी को लेकर पुलिस की साइबर सेल ने अपील की है कि मोबाइल एक ऐसा डिवाइस है जो हमेशा आपके साथ रहता है। दिखने में यह डिवाइस छोटा है, लेकिन बड़ा महत्वपूर्ण है। अधिकतर साइबर क्राइम इसी डिवाइस के माध्यम से हो रहे हैं। इसके लिए सभी को सतर्क एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। वर्तमान में साइबर सुरक्षा बड़ी चुनौती है, इससे होने वाले क्राइम का खतरा 24 घंटे बना रहता है। साइबर क्राइम से बचने के लिए मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता है। कोई भी पोस्ट पर एकदम से विश्वास न करें। जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। साइबर सुरक्षा का एक ही मंत्र है वह है जागरूकता। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है, तो तत्काल नजदीकी थाना, साइबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, साइबर सेल टिहरी गढ़वाल नंबर 9193022666 तथा https://cybercrime.gov.in पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बदरीनाथ धाम पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, भारत-चीन बॉर्डर पर जवानों की हौसला अफजाई
Next: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर: समूह-ग के पदों पर आई बम्पर भर्ती

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.