Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बहुउद्देश्यीय शिविर में लोगों ने सरकारी योजनाओं का उठाया लाभ
  • अल्मोड़ा

बहुउद्देश्यीय शिविर में लोगों ने सरकारी योजनाओं का उठाया लाभ

AltnewsUttarakhand 20/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में जन समस्याओं का समाधान एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से विकासखंड धौलादेवी के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चगेंठी में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ जागेश्वर विधानसभा के विधायक मोहन सिंह मेहरा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी एवं समाज कल्याण अधिकारी अल्मोड़ा आराधना त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचना चाहिए। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थियों तक उनका सीधा लाभ पहुंचाने का माध्यम है। शिविर में शामिल विभाग समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, पेयजल विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों ने स्टॉल लगाए। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना’ के लाभार्थियों को किट वितरित की गई। इसके अतिरिक्त, मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं और उपस्थित आमजन को नशा मुक्त भारत के लिए शपथ दिलाई। शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं, पेंशन योजनाओं, प्रमाण पत्र जारी करने, स्वरोजगार योजनाओं, कृषि एवं उद्यान संबंधी जानकारियां और अन्य योजनाओं के आवेदन लिए गए। इस दौरान उप जिलाधिकारी भनोली नंदन सिंह नगन्याल, समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद समेत अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही। What causes ED in men involves multifactorial elements such as vascular issues, neurological conditions, and hormonal imbalances. Diabetes, hypertension, and lifestyle factors like smoking or obesity are notable contributors; look these up for detailed insights on their effects.

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में सांस लेने लायक नहीं हवा, वायु प्रदूषण का स्तर अति गंभीर श्रेणी में दर्ज
Next: आबकारी अधिनियम में वारंटी रामनगर से गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.